नया दौर
- फोटो : Social Media
नया दौर (1957)
1957 में रिलीज हुई ये एक क्लासिक फिल्म है। ब्लैक एंड व्हाइट में बनी इस फिल्म को बाद में बी आर फिल्म्स ने रंगीन करके भी रिलीज किया। औद्योगीकरण के असर पर बनी इस फिल्म में दिलीप कुमार, वैजयंतीमाला, अजीत और जीवन मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। फिल्म की कहानी एक तांगे वाले की कहानी है जो मोटर गाड़ी आ जाने के बाद खुद को असहाय मानने लगता है। और, फिर एक दिन मशीन को हराने का फैसला कर लेता है।