जॉनी वॉकर
जॉनी वॉकर
हिंदी सिनेमा के महान कॉमेडियन जॉनी वॉकर यानी बदरुद्दीन जमालुद्दीन काजी का जन्म मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था। जॉनी वाकर ने गुरुदत्त की कई फिल्मों मे काम किया जिनमें 'आर-पार', 'प्यासा', 'चौदहवी का चांद', 'कागज के फूल', 'मिस्टर एंड मिसेज 55' जैसी सुपर हिट फिल्में शामिल हैं। आज भी जॉनी वॉकर का नाम सर्वश्रेष्ठ कलाकारों में लिया जाता है।