माधुरी दीक्षित
- फोटो : इंस्टाग्राम
माधुरी दीक्षित ने पुराने एक इंटरव्यू में बताया था कि, 'भारत में आप अपनी मेड पर निर्भर होते हैं। आप सबकुछ उनपर छोड़ देते हैं, लेकिन अमेरिका में ऐसा बिल्कुल नहीं है। आपको खुद कुक करना होता है, सफाई करनी होती है, ग्रोसरी खरीदनी होती है, सबकुछ खुद से ही करना होता है। मुझे याद है जब मैं अमेरिका में पहली बार ग्रोसरी शॉपिंग के लिए गई थी, मेरा दिल दहल गया था। लेकिन, उसके बाद मुझे बहुत अच्छा भी लगा। ये यहां आजादी का एहसास था।'