फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 साल से फिल्मों से गायब थी माधुरी दीक्षित, बाइक चलाते देख हैरान रह गए लोग

Tue, 06 Feb 2018 05:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड की धक धक गर्ल यानि एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित इन दिनों एक्टिंग और डांस छोड़कर किसी और खास चीज की तैयारी में जुटी हुई हैं। हाल ही में माधुरी दीक्षित की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर आपको खुद अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा।
विज्ञापन

2 of 4
दरअसल तस्वीरों में माधुरी दीक्षित बाइक चलाती हुईं नजर आ रही हैं। माधुरी इन तस्वीरों में बाइक राइडर के अवतार में नजर आ रही हैं। माधुरी इन फोटोज में काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 4
माधुरी ने ब्लैक कलर की लैदर जैकेट, ब्लैक बूट्स और हेलमेट पहना हुआ है। आपको बता दें कि ये तस्वीरें उनकी अपकमिंग मराठी फिल्म 'बकेट लिस्ट' की शूटिंग की हैं। इस फिल्म में माधुरी बाइकर का किरदार निभा रही हैं। माधुरी इस वक्त पुणे में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
इसके अलावा माधुरी की एक और तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें उन्होंने स्वेटर, मफलर और डेनिम पहना हुआ है। आपको बता दें कि माधुरी फिल्म में विंटरसीन की शूटिंग कर रही हैं। माधुरी दीक्षित ने अब तक फिल्मों में कई तरह के रोल किए हैं और उनका मानना है कि रोल सबसे अलग साबित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें