फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित ने श्रीराम नेने संग शादी के सफर को बताया खूबसूरत, कही दिल छूने वाली बात

Sun, 26 Feb 2023 12:35 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Madhuri Dixit Sriram Nene - फोटो : social media
90 के दशक की मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित आज भी लाखों दिलों की धड़कन हैं। सभी जानते हैं कि माधुरी ने अरेंज मैरिज की थी। एक्ट्रेस के पति एक डॉक्टर हैं। उन्होंने हाल ही में अपने पति और उनके साथ बिताए हुए वक्त को लेकर श्रीराम नेने के यूट्यूब चैनल पर बात की है। 
विज्ञापन

2 of 5
Madhuri Dixit Sriram Nene - फोटो : social media
माधुरी ने बताया पति अस्पताल में मरीजों की करते थे देखभाल
माधुरी दीक्षित ने अपने पति के लिए कहा कि चाहे वह दिन हो रात हो या फिर कॉल शेड्यूल हो। कभी कभी आपकी हर दूसरे दिन कॉल, कभी कभी आप ऐसे होते हैं कि जैसे शायद एक दिन छोड़ दे और आप कॉल पर ही लगे हुए हो। उन्होंने आगे कहा कि यह काफी मुश्किल है क्योंकि तब आप ही अकेले हैं जो बच्चों की देखभाल कर रहे हैं,उन्हें स्कूल लेकर जा रहे हैं। स्कूल से उन्हें वापस ला रहे हैं। इस तरह की चीजें कर रहे हैं। इसके अलावा कई बार कुछ जरूरी हो रहा होता है और आप वहां नहीं होते हैं, क्योंकि उस दौरान आप अस्पताल में किसी की देखभाल कर रहे होते हैं। कभी कभी मैं खुद बीमार होती हूं और आपको किसी और की देखभाल करती पड़ती हैं। 

Martin: 60 किलो वजन बढ़ाकर ध्रुव सरजा ने तोड़ा आमिर का रिकॉर्ड, एक्शन पर निर्माता ने पानी की तरह बहाया पैसा
विज्ञापन

3 of 5
Madhuri Dixit Sriram Nene - फोटो : social media
श्रीराम नेने संग शादी का सफर रहा प्यारा
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि लेकिन मुझे लगता है कि यह बहुत शानदार है और मुझे इसके लिए हमेशा आप पर बहुत गर्व महसूस होता था, क्योंकि जब भी मैंने आपको उन पेशेंट के बारे में इतना फिक्रमंद देखा है जिनकी आप केयर कर रहे हैं या उनके अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। मुझे पता है कि दिल से आप एक बहुत अच्छे इंसान हो। शादी में अपने पार्टनर को जानना बहुत जरूरी होता है। एक्ट्रेस ने अपनी शादी को एक प्यारा सफर बताया है। उन्होंने कहा कि हमारे बीच हमेशा वह समझदारी थी जहां हम एक दूसरे की देखभाल करते थे और यह हमेशा ध्यान में रखते थे कि बच्चों की हमेशा केयर की जाए। हमेशा प्यार को फील किया जाए और सभी की केयर हो। उन्होंने आगे कहा कि कई बार ऐसा होता है कि जब यह मुश्किल होता है लेकिन जब हम साथ होते हैं तो कुछ भी कर सकते हैं अच्छे के लिए। 

Alia Bhatt: गंगूबाई काठियावाड़ी को पूरा हुआ एक साल, एक्ट्रेस ने संजय लीला भंसाली संग मनाया जश्न

4 of 5
Madhuri Dixit Sriram Nene - फोटो : social media
माधुरी ने शादी के बाद की लाइफ को खूब किया इंजॉय
माधुरी दीक्षित ने शादी के बाद की लाइफ को लेकर बात करते हुए कहा कि-शादी के बाद मैंने अपनी लाइफ को जिया है क्योंकि हम बाहर गए, हमने बहुत ट्रैवल किया है और हमने बहुत सारे गेम्स खेले हैं, जो कि इससे पहले मैंने कभी नहीं किया है। जिसके कारण मेरी लाइफ बहुत शानदार रही है और मुझे एक बेहतर इंसान बनाया है। इससे मुझे कल्पना की एक उड़ान मिली है। वहीं, राम नेने ने माधुरी को लेकर कहा कि इस तरह  का लाइफ पार्टनर होना चाहिए जो आपसे प्यार करता हो और आपकी परवाह करता हो। फिर चाहे कुछ भी हो जाए। 

Naseeruddin Shah: नसीरुद्दीन शाह ने फिल्म इंडस्ट्री पर दिया बयान, बोले- सभी धर्मों का उड़ाया जाता है मजाक
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Madhuri Dixit Sriram Nene - फोटो : social media
1999 में हुई थी शादी
आपको बता दें कि दोनों की शादी साल 1999 में हुई थी। जिसके बाद माधुरी अमेरिका चली गई थी। वह वहां पर एक दशक से ज्यादा का समय बिता कर वापस लौटी थी। कपल के दो बेटे हैं। 

Filmy Wrap: पाक क्रिकेटर के कारण ट्रोल हुईं उर्वशी और फिर दुल्हन बनीं राखी सावंत? पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें