माधुरी ने बताया, 'सबसे पहले उनके निधन की खबर हमारे लिए बहुद दुख की बात है, जब मुझे ये किरदार मिला तो यह मेरे लिए आसान नहीं था, मेरे मन में उनके प्रति बहुत सम्मान है, वह एक अच्छी अभिनेत्री और एक अच्छी इंसान भी थीं, किसी के किरदार में ढलना, वो भी तब, जब आप उसे एक अभिनेत्री के तौर पर देखते हैं, तो यह एक अलग परिदृश्य होता है क्योंकि किरदार में आप अपना इनपुट डालते हैं लेकिन वह फिल्म का हिस्सा थीं सेट पर हम उनको याद किया करते थे।'