फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलंक के गाने 'तबाह हो गए' को देख फैंस हुए निराश, बोले- 'करण ने माधुरी के टैलेंट को बेकार कर दिया'

Thu, 11 Apr 2019 02:22 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
madhuri dixit
हाल ही में फिल्म 'कलंक' का दूसरा गाना 'तबाह हो गए' रिलीज हुआ । गाने में माधुरी दीक्षित डांस करती दिखीं । इस गाने को दर्शकों ने उतना पसंद नहीं किया जितनी उम्मीद की जा रही थी । गाने को फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया तो लोगों ने निराशा भरे कमेंट करना शुरू कर दिए। 
विज्ञापन

2 of 6
madhuri dixit
दर्शकों की उम्मीदों पर ये गाना खरा नहीं उतरा । फैंस ने कहा कि करण जौहर, माधुरी के टैलेंट के साथ न्याय नहीं कर पाए । साथ ही करण जौहर की तुलना संजय लीला भंसाली से की । फैंस ने कहा कि करण, भंसाली को कभी कॉपी कर सकते हैं लेकिन उनकी क्रिएटिविटी को मैच नहीं कर सकते । 
विज्ञापन

3 of 6
madhuri dixit
एक फैन ने लिखा, 'पहले करण ने आलिया के गाने और उनकी कोरियोग्राफी को खराब किया और अब माधुरी के टैलेंट को बर्बाद कर दिया । भंसाली की तरह क्रिएटिविटी दिखाना तुम्हारे बस की बात नहीं है ।'
 

4 of 6
madhuri dixit
एक और यूजर ने लिखा, 'इस गाने से बहुत उम्मीद थी क्योंकि इसमें माधुरी दीक्षित हैं । साथ ही इसे सरोज मैम और रेमो सर ने कोरियोग्राफ किया है । लेकिन जो सामने निकलकर आया वो बहुत की बेकार है । #highlydisappointed
विज्ञापन

5 of 6
madhuri dixit
एक और यूजर लिखते हैं, 'कोरियोग्राफी, सिनेमाटोग्राफी, कॉस्ट्यूम, मेकअप और ज्वैलरी सभी ने निराश किया है । करण जौहर आप इतिहास रचने के बारे में सोच रहे थे और आप ये लेकर आए हैं । माधुरी के टैलेंट के साथ इंसाफ ना करने के लिए मैं आपको कभी माफ नहीं करूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
madhuri dixit
इसी तरह के तमाम कमेंट से करण जौहर का इंस्टा अकाउंट भरा हुआ है । ये फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । फिल्म में संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, कुणाल खेमू और आदित्य रॉय कपूर भी नजर आएंगे । आदित्य ने दो साल बाद फिल्मों वापसी की है । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें