फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में 20 से ज्यादा सिगरेट पी जाते थे शाहिद कपूर, बदबू छुपाने के लिए करते थे ये काम

Thu, 11 Apr 2019 01:04 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कबीर सिंह
शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह का टीजर रिलीज हो  गया है। तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी की इस रीमेक का देश की हिंदी पट्टी के युवाओं को बेसब्री से इंतजार था। कबीर सिंह में शाहिद कपूर वही रोल करते दिखेंगे जो इसकी ओरीजनल में विजय देवराकोंडा ने किया। यानी कि नशे की लत में डूबा एक मेडिकल स्टूडेंट जो सर्जन बनता है।
विज्ञापन

2 of 5
Shahid Kapoor - फोटो : youtube
इस किरदार के लिए शाहिद ने जमकर मेहनत की है। हाल ही में मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में उन्होंने इसकी शूटिंग से जुड़े कई राज खोले हैं। शाहिद ने बताया- 'मैं सिगरेट्स का प्रचार नहीं करता। हालांकि, इस किरदार के लिए मुझे ऐसा करना था क्योंकि फिल्म का लीड स्टार अपने गुस्से और आवेश को चैनलाइज करने के लिए ऐसा करता था।'
विज्ञापन

3 of 5
कबीर सिंह
शाहिद ने बताया कि उन्हें किरदार में ढलने के लिए एक दिन में 20-20 सिगरेट पी जानी पड़ती थी। इसके बाद मुझे घर पर अपने बच्चों के पास लौटने से पहले करीब 2 घंटे नहाने में लग जाते थे ताकि इसकी बदबू हटाई जा सके।

4 of 5
Arjun Reddy remake
शाहिद कपूर को ये रोल मिलने की भी अलग कहानी है। ओरीजनल फिल्म के निर्देशक संदीप ने पहले रणवीर सिंह को इस रोल के लिए लिया, वह नहीं माने तो उन्होंने शाहिद कपूर को लॉक किया। इस बीच फिल्म में अर्जुन कपूर की भी एंट्री हुई। लेकिन, अब शाहिद कपूर ही कबीर सिंह है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arjun Reddy
'अर्जुन रेड्डी' तेलुगू फिल्म में विजय देवरकोंडा और शालिनी पांडे ने भूमिका निभाई थी। पिछले साल ओपनिंग वीकेंड में ही 'अर्जुन रेड्डी' ने करीब 31 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। यह फिल्म तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फिल्म थी। इस फिल्म को यूथ ने काफी पसंद किया था। अब देखना ये होगा कि क्या कबीर बेदी भी अर्जुन रेड्डी की तरह धमाल मचा पाती है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें