फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधुरी दीक्षित के इस गाने पर बहाया गया था पानी की तरह पैसा, 20 लाख का लहंगा पहन किया था डांस

Wed, 15 May 2019 01:45 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
माधुरी दीक्षित
90 के दशक में करोड़ों दिलों पर राज करने वाली धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का आज जन्मदिन है। माधुरी दीक्षित जितनी बेहतरीन अदाकारा है वह उतनी ही शानदार डांसर है। माधुरी के डांस से न जाने कितने लोगों ने प्रेरणा ली है। माधुरी का यही टैलेंट सभी पर भारी पड़ता है। अपने समय की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री माधुरी की फैन फॉलोइंग इतनी थी कि डायरेक्टर्स उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने के लिए लाइन लगाते थे।
विज्ञापन

2 of 5
madhuri
माधुरी का टैलेंट ही था कि बॉलीवुड में उस वक्त केवल माधुरी दीक्षित ही ऐसी अदाकारा थीं जिन्हें पंडित बिरजू महाराज ने कोरियोग्राफ किया था। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' का गाना 'काहे छेड़ मोहे...' को बिरजू महाराज ने कोरियोग्राफ किया था। इस गाने के लिए माधुरी दीक्षित ने जो भारी भरकम लंहगा पहना था उसकी कीमत 15 से 20 लाख के बीच थी।
विज्ञापन

3 of 5
देवदास
इतना ही नहीं माधुरी का नाम उन अदाकारा में शामिल है जिनके गानों में पानी की तरह पैसा बहाया गया था। वैसे तो शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय बच्चन की मशहूर फिल्म 'देवदास' का गाना डोला रे डोला बेहद मशहूर रहा और इसका फिल्मांकन भी काफी पसंद किया गया। 

4 of 5
devdas
इस गाने के लिए फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने भव्य सेट लगवाया था। इस गीत को हिंदी सिनेमा के सबसे महंगे गीतों में से एक माना जाता है। फिल्म की कोरियोग्राफर सरोज खान के मुताबिक गाने की शूटिंग पर करीब 2.5 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इस गाने में माधुरी के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी डांस किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
madhuri dixit
हाल ही में कलंक फिल्म में माधुरी का शानदार डांस 'तबाह हो गए' गाने पर देखने को मिला था। फिल्म बेशक फ्लॉप हो गई हो लेकिन अपने डांस से माधुरी ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें