फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित ने साड़ी में शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें, फैंस बोले- 'आप तो सुंदर होती जा रही हैं'

Sat, 17 Sep 2022 10:12 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
माधुरी दीक्षित - फोटो : insta
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित आज भी अपनी खूबसूरती से फैंस का दिल लूट लेती हैं। वह भले ही फिल्मों से दूर हैं, मगर टीवी में रियलिटी शोज में नजर आती रहती हैं। इसके अलावा वह ओटीटी पर भी भी डेब्यू कर चुकी हैं और सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरों से भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।  आज एक्ट्रेस ने पिंक कलर की साड़ी में गॉर्जियस लुक में तस्वीरें साझा की  हैं। इन लेटेस्ट तस्वीरों में माधुरी का शोख अंदाज देखकर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं और जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
माधुरी दीक्षित - फोटो : insta
माधुरी दीक्षित अपनी जिंदगी का 50वां साल पार कर चुकी हैं लेकिन अब भी वह फिटनेस और खूबसूरती के मामले में युवा अभिनेत्रियों को टक्कर देती नजर आती हैं। वह अपनी गॉर्जियस तस्वीरों से फैंस का दिल लूट लेती हैं। आज माधुरी ने जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें वह पिंक कलर की साड़ी में शोख अंदाज में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप झुमके और हाथों में कंगन के साथ लुक को कंप्लीट किया है।
विज्ञापन

3 of 4
माधुरी दीक्षित - फोटो : insta
माधुरी की ये तस्वीरें देखने के बाद एक बार फिर से फैंस उनकी खूबसूरती के कायल हो गए हैं। एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- मैम आप तो और सुंदर होती जा रही हो। लव यू मैम, हाय मैं मर जावां। इसके बाद एक दूसरे फैन ने लिखा- आपकी ब्यूटी को एक सेंटेंस में बयां नहीं किया जा सकता आप बहुत क्यूट और खूबसूरत हो। इसी तरह से अन्य प्रशंसक भी दिल और फायर इमोटिकॉन्स के जरिए अपना प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
बात करें वर्क फ्रंट की तो माधुरी दीक्षित मौजूदा समय में 'झलक दिखला जा' सीजन 10 को जज करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा कुछ दिनों पहले उनकी वेब सीरीज 'द फेम गेम' में नजर आईं थीं और अब वह फिल्म 'मजा मा' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम की जा सकेगी। आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित इस यह फिल्म 6 अक्टूबर 2022 को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें