रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ते से ज्यादा का समय बीत गया है और इस फिल्म की धुआंधार कमाई अब भी जारी है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अस्त्रों की दुनिया को दिखाया गया है, जिसके दो पार्ट और आएंगे। ऐसे में फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट रुकने वाली नहीं है। मजेदार बात यह है कि इस फिल्म को माउथ पब्लिसिटी भी खूब मिल रही है, जिस वजह से फिल्म का कलेक्शन लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच शनिवार यानी नौवें दिन की कमाई सामने आ गई है, जो काफी शानदार रही है।