कोरोना काल में बॉलीवुड सेलेब्स को अक्सर मालदीव में समर एन्जॉय करते हुए स्पॉट किया गया है। वहीं, अब माधुरी दीक्षित भी इस लिस्ट में शामिल हो गई हैं। माधुरी दीक्षित की खूबसूरती, उनकी स्माइल और एक्टिंग का तो हर कोई दीवाना है। वो बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में शुमार हैं। फिल्मों में तो वो हसीन दिखती ही हैं, लेकिन असल जिंदगी में भी काफी सुंदर हैं। माधुरी इन दिनों मालदीव में हैं और वेकेशन का लुत्फ उठा रही हैं। अभिनेत्री इस ट्रिप पर अपने पति डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ गई हैं और इस टूर की तस्वीरों को लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं।