फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधुरी दीक्षित के दिल के करीब है 'दिल तो पागल है', फिल्म के 23 साल पूरे होने पर किया ये पोस्ट

Sun, 01 Nov 2020 03:09 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिल तो पागल है - फोटो : Instagram: @madhuridixitnene
शाहरुख खान, करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित की तिकड़ी वाली फिल्म 'दिल तो पागल है' की रिलीज को 23 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म में अक्षय कुमार ने भी खास किरदार निभाया था। फिल्म की रिलीज को 23 साल पूरे होने पर अब फिल्म की अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने ने फिल्म को याद किया है। उन्होंने फिल्म को लेकर खुशी भी जाहिर की है।
विज्ञापन

2 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram
माधुरी दीक्षित नेने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। वो अक्सर अपने पुराने दिनों को भी याद करती रहती हैं। अब हाल ही में माधुरी ने 'दिल तो पागल है' फिल्म की रिलीज को 23 साल पूरे होने पर पोस्ट के जरिए खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

3 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram
माधुरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'फिल्म दिल तो पागल है मेरे दिल के बहुत करीब है। फिल्म में मेरा कैरेक्टर डांस के प्रति मेरे पैशन को दिखाता है। मुझे याद है जब हम शूटिंग कर रहे थे, यश जी पर्सनली हर शॉट को समझाते थे। ये बहुत ही अच्छा लर्निंग एक्सपीरियंस है। और शाहरुख, करिश्मा, अक्षय के साथ काम करना हमेशा यादगार है।  #23YearsOfDTPH.'
 

4 of 5
दिल तो पागल है - फोटो : फाइल फोटो
31 अक्तूबर 1997 को रिलीज हुई फिल्म 'दिल तो पागल है' यशराज बैनर के तले बनी फिल्म थी। शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर जैसे सितारों को लेकर 65 साल के यश चोपड़ा ने ये बेहद युवा फिल्म बनाई और नई पीढ़ी के निर्देशकों के समक्ष एक चुनौती पेश कर दी थी। बेहतरीन संगीत और भावनात्मक कहानी से सजी ये फिल्म युवा और उम्रदराज, हर किस्म के दर्शकों को खूब भाई थी। फिल्म के सभी गाने भी हिट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टोटल धमाल - फोटो : फाइल फोटो
वहीं बात करें माधुरी दीक्षित  की  तो माधुरी अभी भी फिल्मों में सक्रिय हैं। हाल ही में माधुरी टोटल धमाल और कलंक जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। टोटल धमाल में अजय देवगन, अनिल कपूर, अरशद वारसी जैसे कलाकार थे। ये एक कॉमेडी फिल्म थी। जिसे दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी।

पढ़ें: जब शाहरुख खान की वजह से ऐश्वर्या राय को कई फिल्मों से कर दिया गया था बाहर, अभिनेत्री ने खुद किया था खुलासा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें