फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का की राह पर चलीं माधुरी दीक्षित, पति के साथ फिर से छा जाने की तैयारी

Fri, 23 Mar 2018 05:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Madhuri Dixit
अपनी मुस्कान से लोगों को दीवाना बनाने वाली माधुरी दीक्षित अब नई भूमिका में नजर आएंगी। एक्टिंग के अलावा अब माधुरी निर्माता भी बन गई हैं। माधुरी ने अपने पति श्रीराम नेने के साथ मिलकर इस नए प्रोफेशन में कदम रखा है। माधुरी दीक्षित ने खुद कुछ दिनों पहले यह जानकारी शेयर की थी।
विज्ञापन

2 of 6
माधुरी दीक्षित
अब उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म की शूटिंग का मुहूर्त क्लैप किया है। माधुरी के साथ उनके पति भी मौजूद रहे। माधुरी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वह क्लैपबोर्ड को हिट करती नजर आईं।
विज्ञापन

3 of 6
Madhuri Dixit
माधुरी के प्रोडक्शन हाउस का नाम आरएनएम मूवी प्रोडेक्शन रखा गया है। पहली फिल्म एक मराठी फिल्म है। जिसका नाम '15 अगस्त' रखा गया है। प्रोडक्शन हाउस के बारे में बात करते हुए माधुरी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि यह उनके एक्टिंग करियर से काफी अलग है। यहां मेरे पास फैसले लेने की आजादी भी है।

4 of 6
माधुरी दीक्षित
बता दें कि, माधुरी दीक्षित इन दिनों फिल्म 'बकेट लिस्ट' से मराठी सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं। इसके अलावा बॉलीवुड में भी उनके पास कई फिल्में हैं। हाल ही में श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने ट्वीट कर बताया था कि, एक फिल्म में जो रोल श्रीदेवी करने वालीं थीं वह अब माधुरी दीक्षित करेंगी।
विज्ञापन

5 of 6
माधुरी दीक्षित
माधुरी आखिरी बार एक्ट्रेस जूही चावला के साथ फिल्म 'गुलाब गैंग' में नजर आई थीं। उनकी यह फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी। जिसमें माधुरी का दबंग अंदाज देखने को मिला था। 'गुलाब गैंग' के बाद वह किसी भी बड़ी फिल्म में नजर नहीं आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
माधुरी दीक्षित
माधुरी के अलावा बॉलीवुड में कई एक्टर्स हैं जो सफलतापूर्वक अपना प्रोडक्शन हाउस भी चला रहे हैं। इनमें एक नाम अनुष्का शर्मा का है। अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म 'एनएच 10' की काफी तारीफें हुई थीं। इसके अलावा हाल में उनकी फिल्म 'परी' भी रिलीज हुई थी। अब देखना होगा कि अनुष्का की राह पर चलीं माधुरी अपनी नई पारी में कितना सफल हो पाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें