लंबे समय से बड़े परदे से दूर हो चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा इन दिनों चर्चा में हैं। वह अपनी एक फोटो की वजह से ट्रोल हो गई हैं। नेहा 'क्रूक', 'तुम बिन-2' और 'यंगिस्तान' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अब वह काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं।
विज्ञापन
2 of 4
नेहा ने इंस्टाग्राम पर ब्लैक ड्रेस में अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में नेहा काफी हॉट नजर आ रही हैं। ब्लैक कलर की वन पीस ड्रेस में नेहा ने अब तक का सबसे बोल्ड अवतार दिखाया है। उनकी इस फोटो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भद्दे कमेंट्स किए हैं।
विज्ञापन
3 of 4
यूजर्स ने उनकी फोटो पर कमेंट किया है कि क्या फिल्म नहीं मिल रही है जो ऐसी तस्वीरें शेयर कर रही हो। इतना ही नहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया है कि कितना भी शो ऑफ कर लो इससे काम नहीं मिलने वाला।
आपको बता दें कि नेहा शर्मा आखिरी बार तमिल फिल्म 'जंगा' में नजर आईं थी। उन्होंने साल 2010 में इमरान हाशमी की फिल्म 'क्रूक' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'क्या सुपर कुल हैं हम', 'यमला पगला दीवाना' और 'यंगिस्तान' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।