फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shilpa Shinde: करण जौहर से पहले इन स्टार्स को खरी-खोटी सुना चुकी हैं शिल्पा शिंदे, लिस्ट में कई सेलेब्स का नाम

Fri, 28 Oct 2022 08:55 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी के नाम से मशहूर और बिग बॉस विजेता शिल्पा शिंदे अपने बेबाक बोलों को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस निर्माता निर्देशक करण जौहर को लेकर दिए गए अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस 'झलक दिखला जा 10' एलिमिनेट हुई हैं और शो से बाहर आते ही उन्होंने वीडियो साझा कर करण जौहर के डांस शो को जज करने पर सवाल उठाए हैं। इसके अलावा उन्होंने माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही को लेकर भी तंज कसा है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है। इससे पहले भी शिल्पा शिंदे कई स्टार्स को खरी-खोटी सुना चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हिना खान - फोटो : Instagram
हिना खान और शिल्पा शिंदे दोनों ही 'बिग बॉस 11' में साथ नजर आईं थीं और इस दौरान एकट्रेसेस के बीच कई बार तीखी बहस देखने को मिली थी। यहां तक कि शो के बाद भी उनके रिश्ते नहीं सुधरे और झलक दिखला जा में पार्टिसिपेट करने के ठीक पहले शिल्पा शिंदे ने हिना खान पर तंज कसा था।
विज्ञापन

3 of 5
सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के साथ शिल्पा शिंदे ने शो 'गैंग ऑफ फिल्मिस्तान' में स्क्रीन शेयर की थी लेकिन अभिनेत्री ने शो को बीच से ही अलविदा कह दिया था और इसके बाद एक्ट्रेस ने कहा था कि सुनील ग्रोवर अपने आगे किसी अन्य कलाकार को टिकने नहीं देते हैं। उन्होंने यहां तक कहा था कि मैंने शो के लिए सिर्फ एक शर्त पर हां की थी कि मैं सुनील ग्रोवर के साथ काम नहीं करूंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कहा था कि फिल्मिस्तान में कलाकारों को टैलेंट दिखाने का मौका नहीं मिलता है। मैं भीड़ बैठकर ताली बजाने के लिए वापसी नहीं कर रही हूं।
 

Jhalak Dikhhla Jaa 10: जान्हवी कपूर के साथ स्टेज पर माधुरी ने जमाया रंग, श्रीदेवी को याद कर हुईं भावुक

4 of 5
शुभांगी अत्रे - फोटो : सोशल मीडिया
'भाभी जी घर पर हैं' शो में शिल्पा शिंदे की जगह पर अभिनेत्री शुभांगी अत्रे रिप्लेस किया गया था। इस वजह से एक साक्षात्कार के दौरान शिल्पा शिंदे ने कहा था कि मेकर्स किसी को भी कपड़े पहनाकर अंगूरी जैसा बना सकते हैं लेकिन अंगूरी की तरह एक्टिंग कर पाना हर किसी के लिए मुमकिन नहीं है। इसके आगे उन्होंने कहा था कि शुभांगी एक अच्छी एक्ट्रेस हैं और अपनी लाइफ में बहुत अच्छा करेंगी लेकिन ऐसा तब होगा जब वह नकल करना बंद कर देंगी और कुछ ओरिजिनल करने की कोशिश करेंगी।
 

Gumnaam Sitare: ‘आशिकी’ से रातोंरात स्टार बन गए थे राहुल रॉय, फिर 25 फिल्में फ्लॉप हुईं और…

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vikas gupta - फोटो : सोशल मीडिया
विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे दोनों ही बिग बॉस में साथ दिखाई दिए थे और इस दौरान उनके बीच जबरदस्त झगड़ा भी देखने को मिला था। दरअसल, शिल्पा और विकास के रिश्ते शो से पहले ही काफी खराब थे और एक्ट्रेस ने विकास गुप्ता पर कई आरोप लगाए थे।
 

Adieu Godard: अंतरराष्ट्रीर स्तर पर उड़िया फिल्म का कमाल, कार्डिफ फिल्म फेस्टिवल में चुनी गई 'अड्यू गोडार्ड'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें