फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर माधुरी दीक्षित की 'बकेट लिस्ट' ने गाड़े झंडे, जानें कलेक्शन

Sat, 26 May 2018 03:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Madhuri Dixit
माधुरी दीक्षित की फिल्म 'बकेट लिस्ट' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। इस फिल्म के साथ ही माधुरी मराठी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। पहले ही दिन माधुरी की 'बकेट लिस्ट' 96 लाख का बिजनेस करने में कामयाब रही।
 
विज्ञापन

2 of 4
Madhuri Dixit
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने माधुरी दीक्षित की इस फिल्म की जबरदस्त तारीफ की है। तरण ने ट्वीट किया - 'स्टार पावर के साथ-साथ इस फिल्म की कहानी मजबूत है। माधुरी की मराठी शुरुआत अच्छी रही। पहले दिन यानी कि शुक्रवार को इस फिल्म ने 96 लाख रुपए का बिजनेस किया।'
 

 
विज्ञापन

3 of 4
Madhuri Dixit
'बकेट लिस्ट' को 409 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन को देखकर ऐसा लगता है कि वीकेंड पर इस फिल्म की कमाई और बढ़ सकती हैं। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और रेणुका सहाणे के साथ कई साल बाद स्क्रीन शेयर कर रही हैं।
विज्ञापन

4 of 4
Madhuri Dixit
हाल ही में माधुरी और रेणुका का 1994 में आई 'हम आपके हैं कौन' फिल्म के 'लो चली' मैं गाने पर डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित ने शादीशुदा गृहिणी का किरदार निभाया है। इसमें माधुरी और रेणुका के अलावा शिशिर शर्मा लीड रोल में हैं। इस फिल्म को तेजस विजय देओस्कर ने डायरेक्ट किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें