फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की ओर से चुनाव लड़ने पर बौखलाईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- 'ये खबरें झूठीं और मनगढ़ंत है'

Sat, 08 Dec 2018 10:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Madhuri Dixit - फोटो : twitter
कुछ दिनों से राजनीति गलियारों में ऐसी खबरें आ रही थीं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। इन खबरों को माधुरी दीक्षित ने झूठी अफवाह करार दिया है। माधुरी दीक्षित के प्रवक्ता ने कहा एक्ट्रेस का लोकसभा चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। कहा जा रहा था माधुरी भाजपा के टिकट पर पुणे से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
madhuri dixit - फोटो : File Photo
दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इस साल जून में इस फिल्मी अदाकारा से मुंबई स्थित उनके आवास पर मुलाकात की थी। अमित शाह उस समय पार्टी के ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान के तहत मुंबई पहुंचे थे। अमित शाह ने इस दौरान अभिनेत्री को नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया था। 
विज्ञापन

3 of 5
madhuri dixit - फोटो : File Photo
राज्य के एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने बृहस्पतिवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि माधुरी दीक्षित का नाम पुणे लोकसभा सीट के लिए चुना गया है। उन्होंने कहा, ‘पार्टी 2019 के आम चुनाव में माधुरी दीक्षित को उम्मीदवार बनाने पर गंभीरता से विचार कर रही है। हमारा मानना है कि पुणे लोकसभा सीट उनके लिए बेहतर होगी।’ इसके बाद से ही माधुरी दीक्षित के चुनाव लड़ने की खबरों ने जोर पकड़ा, हालांकि माधुरी ने सामने आकर इन सभी बातों का खंडन किया है। 

4 of 5
madhuri dixit - फोटो : PTI
आपका बता दें, माधुरी दीक्षित ने ‘तेजाब’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘दिल तो पागल है’, ‘साजन’ और ‘देवदास’ सहित अनेक बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता को भाजपा लोकसभा चुनाव में भुनाना चाहती है जिस वजह से एक्ट्रेस को चुनाव में उतारना चाहती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
madhuri dixit - फोटो : File Photo
माधुरी दीक्षित की झोली में इस वक्त बड़े बजट की 2 फिल्में हैं। इन फिल्मों कलंक और टोटल धमाल है। कलंक फिल्म में माधुरी के अलावा आलिया, वरुण , आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा भी हैं। कलंक फिल्म में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी 21 साल बाद साथ वापसी कर रही है। इन दोनों ने एक साथ कई सारी फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों में 'साजन’, 'खलनायक' और 'थानेदार' जैसी फिल्में शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें