बॉलीवुड इंडस्ट्री की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित तो अक्सर सुर्खियों में बनी ही रहती हैं, लेकिन इस बार एक्ट्रेस के भारतीय-अमेरिकी कार्डियोवस्कुलर सर्जन पति डॉ. श्रीराम नेने हेडलाइंस का हिस्सा बन गए हैं। दरअसल, गुड फ्राइडे पर श्रीराम नेने ने एक ऐसा ट्वीट साझा किया, जिसे देख नेटिजन्स एक्टिव हो उठे और माधुरी दीक्षित के मिस्टर को भारी ट्रोल्स का सामना करना पड़ गया।