फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम लागू को दो दिन बाद श्रद्धांजलि देने पर ट्रोल हुईं माधुरी दीक्षित, यूजर बोले- 'आप बहुत...'

Thu, 19 Dec 2019 10:53 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shriram Lagoo, Madhuri Dixit - फोटो : amar ujala
हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज कलाकार श्रीराम लागू का 17 दिसंबर को पुणे में निधन हो गया था। वह 92 साल के थे। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल है। बॉलीवुड के कई सितारों ने श्रीराम लागू को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी, लेकिन इस बीच उनको श्रद्धांजलि देने पर बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो गई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : Amar Ujala
दरअसल, माधुरी दीक्षित ने श्रीराम लागू के निधन पर उन्हें दो दिन बाद यानी 19 दिसंबर को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'अभी-अभी दिग्गज अभिनेता श्रीराम लागू जी के आकस्मिक निधन के बारे में सुना। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।' माधुरी दीक्षित के इस ट्वीट के बार सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है। 
Karan Kumar Yadav नाम के यूजर ने उन्हें कमेंट में लिखा, 'आप बहुत धीरे हैं मैम'। 
 


 
विज्ञापन

3 of 5
madhuri dixit - फोटो : file photo
IAK ने लिखा, 'तीन दिन बाद ?'। वहीं 𝚂𝙷𝙰𝙷𝙸𝙳 𝚁𝙰𝚉𝙰 लिखते हैं, 'कुछ तो सुनाई दिया।' इसके अलावा jansher.chandio ने माधुरी दीक्षित पर कटाक्ष करते हुए लिखा,आप कभी पॉलिटिक्स ज्वॉइन मत करना। अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने भी माधुरी दीक्षित को श्रीराम लागू को देर से श्रद्धांजलि देने पर ट्रोल किया है। आपको बता दें कि श्रीराम लागू ने हिंदी फिल्मों के अलावा मराठी सिनेमा में भी काम किया है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में 100 से ज्यादा हिंदी और 40 से ज्यादा मराठी फिल्मों में काम किया।
 


 

4 of 5
shriram lagoo - फोटो : social media
श्रीराम लागू ने अपने करियर की शुरुआत वो आहट: एक अजीब कहानी से की थी। ये फिल्म साल 1971  में आई थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में पिंजरा, मेरे साथ चल, सामना, दौलत जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया। इसके अलावा श्रीराम लागू ने मराठी फिल्मों और नाटक में भी काम किया। विधाता (1982), खुद्दार (1994), लावारिस (1981) और काला बाज़ार (1989) इन फिल्मों में उनके शानदार अभिनय के लिए आज भी याद किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shriram lagoo - फोटो : social media
उन्हें मराठी थियेटर के दिग्गज कलाकार थे। खास बात ये है कि फिल्मों में अपने से पहले श्रीराम लागू पेशे से डॉक्टर थे, वह नाक-कान और गले के सर्जन थे। उन्होंने एमबीबीएस और एमएस दोनों मेडिकल डिग्री प्राप्त की थीं। उनका जन्म 16 नवंबर 1927 को महाराष्ट्र के सतारा जिले में हुआ था।

पढ़ें: श्रीराम लागू के निधन से सदमे में बॉलीवुड सितारे, पीएम ने कहा- 'सालों तक उनके काम को याद रखा जाएगा'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें