माधुरी ने कहा सबसे बेहतरीन विदाई
माधुरी दीक्षित ने अपनी इस तस्वीर के साथ कैप्शन देते हुए लिखा, ‘बहुत ही स्वादिष्ट विदाई है। आऊ जो, जब तक हम दोबारा मिलते हैं। इसी के साथ उन्होंने टैग में लिखा, ‘शुक्रवार मूड, और ‘वर्क डायरीज’। माधुरी दीक्षित ने गुजरात में रहते हुए वहां के पारंपरिक भोजन का पूरा-पूरा आनंद लिया। कुछ दिनों पहले भी माधुरी दीक्षित ने गुजराती थाली की झलक दिखाते हुए एक रील साझा की थी।
गुजराती खाने के साथ किया डांस
इस रील में माधुरी दीक्षित बहुत ही प्यारी लग रही हैं। उन्होंने ब्लू रंग की प्रिंटेड बहुत ही खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है और वो शाक के साथ रोटियां और पूरी खाते हुए दिखाई दे रही हैं। हालांकि गुजराती खाना ढोकला के बिना पूरा नहीं होता। अपने खाने को थाली में रखते हुए माधुरी दीक्षित बैठे ही बैठे डांस करते हुए नजर आईं। इस वीडियो को साझा करते हुए माधुरी ने लिखा, ‘गुजराती थाली’, ‘फूड लव’ जैसे कई हैश टैग दिए’। उनकी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रशंसकों द्वारा खूब पसंद किया गया।