फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी की ये फिल्म देखते ही छलक गए माधुरी दीक्षित के आंसू, इंस्टाग्राम पर डाली भावुक पोस्ट

Mon, 19 Mar 2018 01:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
hh
अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी 23 मार्च को रिलीज हो रही है। कल फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी। फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंचे कई स्टार्स ने फिल्म को लेकर अपनी राय जाहिर की। इस स्क्रीनिंग पर रानी की दोस्त और एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भी पहुंची थीं लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ कि माधुरी के आंसू छलक गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Hichki film premiere
स्क्रीनिंग पर पहुंची माधुरी दीक्षित ने जैसे ही यह फिल्म देखी उनके आंखों में आंसू आ गए। माधुरी ने इस फिल्म का रिव्यू इंस्टाग्राम पर लिखा। माधुरी ने रानी के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'हिचकी बेहतरीन कलाकारों के साथ एक शानदार और रोमांचक कहानी है। एक मजबूत कहानी वाली फिल्म। सिद्धार्थ पी मल्होत्रा द्वारा अच्छी तरह से निर्देशित की गई फिल्म और हां रानी द्वारा एक और शानदार प्रदर्शन।'
विज्ञापन

3 of 4
Hichki film premiere
फिल्म 'हिचकी' ब्राड कोहेन की ऑटोबायोग्राफी पर बेस्ड है। रानी मुखर्जी फिल्म में एक टीचर नैना माथुर का किरदार निभा रही हैं जो टॉरेट सिन्ड्रोम से पीड़ित है। बता दें कि ब्राड कोहेन अमेरिका में पॉपुलर मोटिवेशन स्पीकर और टीचर हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
Hichki
सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को रानी मुखर्जी के फिल्ममेकर पति आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। रानी की आगामी फिल्म हिचकी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें