फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी बनेंगी 'लिपस्टिक अंडर माय बुरका' की एक्ट्रेस, विवादित किताब पर बननी है ये फिल्म

Mon, 19 Mar 2018 01:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
priyanka gandhi
हंसल मेहता की फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की शूटिंग 31 मार्च से शुरू होने जा रही है। फिल्म में अनुपम खेर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभा रहे हैं तो वहीं अक्षय खन्ना संजय बारू के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में एक नए किरदार का नाम सामने आया है वह है प्रियंका गांधी का।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Aahana Kumra
इस फिल्म में प्रियंका गांधी का किरदार आहना कुमरा निभाएंगी। आहना फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुरका' में नजर आ चुकी हैं। फिल्म में आहना प्रियंका गांधी बनी नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए आहना के लुक में पूरी तरह से ट्रांसफार्मेशन किया जाएगा। इस फिल्म की कहानी हंसल मेहता ने लिखी है, किताब को लेकर काफी विवाद हुआ था, और फिल्म बनाने को लेकर भी हंगामा हुआ था। 
विज्ञापन

3 of 4
sanjay baru
फिल्म को सुनील बोहरा प्रोड्यूस कर रहे हैं, इससे पहले वे 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' जैसी फिल्मों को को-प्रड्यूस कर चुके हैं। संजय बारू 2004 से 2008 के बीच तत्कालीन प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार थे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री से जुड़ी कई अहम बातों का इसमें खुलासा किया है।
विज्ञापन

4 of 4
Anupam kher
अब देखना यह है कि फिल्म रिलीज से पहले फिल्म सुर्खियां बटोरती है या नहीं। आपको बता दें कि फिल्म को विजय रत्नाकर गुट्टा डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में अनुपम खेर और अक्षय खन्ना जैसे कलाकार काम कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें