माधुरी दीक्षित
- फोटो : amar ujala
भले ही माधुरी के माता पिता को उनकी शादी की चिंता थी, लेकिन माधुरी ने साबित कर दिया था कि वो बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं और उन्हें अभी बहुत सफल होना है। उन्होंने 1984 में 'अबोध' फिल्म से डेब्यू किया। इसके बाद 'तेजाब', 'राम लखन', 'परिंदा', 'दिल', 'दिल तो पागल है', 'हम आपके हैं कौन', 'देवदास', 'पुकार', 'लज्जा' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों से माधुरी ने सफलता के झंडे गाड़ दिए। माधुरी ने सिर्फ अपने अभिनय से ही नहीं बल्कि अपने डांस और एक्सप्रेशन से भी हर किसी का दिल जीत लिया। अपने करियर के पीक पर माधुरी का नाम बॉलीवुड के कई अभिनेताओं से जुड़ा। संजय दत्त संग उनके अफेयर के किस्सों ने तो खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। दोनों की नजदीकियां देख ऐसा लगता था कि वो जल्द ही शादी कर लेंगे। हालांकि जब संजय दत्त को जेल हुई तो माधुरी ने उनसे दूरी बना ली।