हिंदी फिल्म जगत में कभी धक धक गर्ल के नाम से मशहूर रहीं अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के लिए ओटीटी ने अभिनय के नए मौके खोले हैं। फिल्मों में भी उनकी पकड़ दूसरी पारी में ठीक ठाक ही रही लेकिन अपनी जिन फिल्मों से वह बीते 35 साल से अपने प्रशंसकों के दिलों पर राज कर रही हैं, उन कमाल की फिल्मों में से खास 10 फिल्में हम आपके लिए तलाश लाए हैं। इंटरनेट मूवी डाटा बेस यानी आईएमडीबी पर उनके प्रशंसकों ने इन्हें माधुरी की बेहतरीन फिल्में माना है। माधुरी के जन्मदिन पर आइए जानते हैं इन 10 दमदार किरदारों वाली फिल्मों के बारे में...
विज्ञापन
2 of 11
प्रहार: द फाइनल अटैक
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
प्रहार: द फाइनल अटैक
साल 1991 में नाना पाटेकर के निर्देशन में एक फिल्म आई 'प्रहार: द फाइनल अटैक'। फिल्म में मुख्य भुमिका में माधुरी दीक्षित के अलावा मकरंद देशपांडे, नाना पाटेकर, डिंपल कपाड़िया और गौतम जोगलेकर देखने तो मिले। यह फिल्म माधुरी की शुरुआती फिल्मों में से एक है। नाना पाटेकर की प्रेमिका और मंगेतर के छोटे से किरदार में माधुरी बहुत ही खूबसूरती से अपने अभिनय का प्रदर्शन करती हैं।
विज्ञापन
3 of 11
साजन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साजन
साल 1991 में ही आई फिल्म 'साजन' का निर्देशन लॉरेंस डिसूजा ने किया है। यह फिल्म माधुरी के नायब किरदारों में से एक के लिए गिनी जाती है। फिल्म की प्रमुख भूमिका में माधुरी के साथ सलमान खान और संजय दत्त देखने को मिलते हैं। पूजा के किरदार में माधुरी ने बहुत ही खूबसूरत अभिनय किया है। इस फिल्म के 'देखा है पहली बार' से लेकर 'तू शायर है मैं तेरी शायरी' तक सभी गाने आज भी अमर हैं।
4 of 11
खलनायक
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खलनायक
दिग्गज निर्माता, निर्देशक सुभाष घई के साथ माधुरी दीक्षित की फिल्म 'खलनायक' 1993 में रिलीज हुई। फिल्म में माधुरी और संजय दत्त की नजदीकियां देखने लायक हैं। 'खलनायक' 1992 की सबसे कमाऊ फिल्म सबित हुई थी। फिल्म का गाना 'नायक नहीं खलनायक है तू' लोगों के जबान पर यूं बैठा कि 'खलनायक' ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिया। और, इसी फिल्म के गाने ‘चोली के पीछे क्या है’ ने तो माधुरी के प्रशंसकों को उनका दीवाना बना दिया। इस फिल्म के लिए माधुरी बेस्ट एक्टर फीमेल का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।
विज्ञापन
5 of 11
धारावी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धारावी
हिंदी फिल्म जगत के बागी निर्देशक सुधीर मिश्रा ने साल 1993 'धारावी' नाम की फिल्म बनाई । इस फिल्म में माधुरी के साथ अनिल कपूर, शबाना आजमी और ओम पुरी जैसे दिग्गज अभिनेता देखने को मिलते हैं। फिल्म एक टैक्सी चालक की कहानी पर केंद्रित है। जो अपने सपनों को पूरा करने और धारावी जैसी झुग्गी से निकलने का हर संभव प्रयास करता है। इस फिल्म में माधुरी एक सहायक भूमिका में हैं लेकिन इस छोटे से किरदार में भी उन्होंने पूरी जान डाल दी है। फिल्म को कई विश्वस्तरीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाए जाने के बाद भारत में रिलीज किया गया था। इस फिल्म को तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से नवाजा गया।
विज्ञापन
6 of 11
हम आपके हैं कौन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हम आपके हैं कौन
जब भी पारिवारिक फिल्मों की बात आती है तो सबसे पहले जिन फिल्मों का नाम आता है उनमें से एक है 'हम आपके हैं कौन'। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म 'हम आपके हैं कौन' साल 1994 में रिलीज हुई। इस फिल्म में माधुरी के साथ सलमान खान की कमाल जोड़ी बनी और उनके किरदार निशा को एक चुलबुली लड़की के किरदार में खूब पसंद किया गया। यह एक ऐसी फिल्म है जिसके गाने आज भी देश में शादी ब्याह वाले घरों में सुनने को मिलते हैं।
विज्ञापन
7 of 11
दिल तो पागल है
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दिल तो पागल है
'दिल तो पागल है' माधुरी दीक्षित की इकलौती ऐसी फिल्म है जिसको आठ फिल्मफेयर पुरस्कारों से नवाजा गया है। इस फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा ने 1997 में किया था। फिल्म में माधुरी के साथ शाहरुख खान और करिश्मा कपूर मुख्य भूमिकाओं में देखने को मिलते हैं। इस फिल्म में माधुरी ने पूजा नाम की एक अनाथ लड़की के किरदार में हैं। फिल्म में माधुरी को देखना एक विजुवल ट्रीट जैसा है।
8 of 11
मृत्युदंड
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मृत्युदंड
निर्देशक प्रकाश झा ने सन 1997 में 'मृत्युदंड' नाम की एक महिला प्रधान फिल्म बनाई थी। इस फिल्म में शबाना आजमी, माधुरी दीक्षित, अयूब खान और ओम पुरी जैसे कई दिग्गज अभिनेता देखने को मिलते हैं। केतकी नाम की महिला के किरदार में माधुरी एक पितृसत्तात्मक समाज और परिवार में अपनी जगह बनाने के लिए जो संघर्ष करती हैं, वह अदाकारी की बेहतरीन मिसाल है।
9 of 11
परिंदा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
परिंदा
साल 1998 में आई फिल्म 'परिंदा' विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के प्रमुख भूमिकाओं में माधुरी के अलावा नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर हैं। इस फिल्म में पारो के किरदार में माधुरी ने अपने करियर की बेहतरीन प्रस्तुति दी है। रिलीज के बाद फिल्म को समीक्षकों से खूब प्रशंसा मिली। आपको बता दें कि 'परिंदा' को दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुके हैं।
10 of 11
देवदास
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
देवदास
शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास पर आधारित, फिल्म 'देवदास' का निर्देशन साल 2002 में संजय लीला भंसाली ने किया था। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के साथ शाहरूख खान और ऐश्वर्या राय प्रमुख भूमिकाओं में हैं। देवदास में चंद्रमुखी नाम की एक तवायफ के किरदार में माधुरी अपना जलवा बिखेरती हैं। इस किरदार के बाद से माधुरी ने हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय से एक लंबी लकीर खींच दी। फिल्म में 'हम पे ये किसने हरा रंग डाला’ में माधुरी ने अकेले और गाने ‘डोला रे डोला' में ऐश्वर्या के साथ हिंदी फिल्मों के दो थिरकने पर मजबूर कर देने वाले गानों में अपना नृत्य कौशल दिखाया है।
डेढ़ इश्किया
सालों में एक फिल्म बनाने वाले निर्देशक अभिषेक चौबे ने 2014 में ‘डेढ़ इश्किया’ बनाई। यह फिल्म 2010 में आई 'इश्किया' का सीक्वल है। माधुरी दीक्षित के साथ इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, हुमा कुरैशी, अरशद वारसी, विजय राज और मनोज पाहवा मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में माधुरी 'बेगम पारा' के किरदार में मुनिया (हुमा कुरैशी) के साथ मिल कर लोगों से पैसों के लिए प्यार करती हैं। और एक दिन उसको असल में प्यार हो जाता है। फिल्म की पूरी कहानी प्यार और धोखे के इर्द गिर्द घूमती है। 'डेढ़ इश्किया' को प्रशंसकों और आलोचकों से अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया मिली थी।