बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित 90 की दशक की टॉप एक्ट्रेस में शुमार रहीं हैं। अपनी फिल्मों के अलावा अपने अफेयर की वजह से भी एक्ट्रेस ने खूब सुर्खियां बटोरी लेकिन अचानक से डॉ नेने संग शादी कर माधुरी ने सबको चौंका दिया। सिर्फ एक्टिंग ही नहीं धक-धक गर्ल अपने डांस से भी लोगों का दिल धड़का देती थीं। तेजाब, खलनायक, दिल तो पागल है जैसी कई फिल्मों में माधुरी ने अपना बेहतरीन डांस दिखाया। फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस के अफेयर्स ने भी उन्हें खूब चर्चा दिलाई। माधुरी का नाम कई शादीशुदा एक्टर के साथ भी जुड़ा और उन पर घर तोड़ने के भी इल्जाम लगें। एक्ट्रेस के कुछ ऐसे ही चर्चित रिश्तों के बारे में आज हम उनके जन्मदिन के इस खास अवसर पर बात करेंगे...