फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिटरी पैड के साथ सेल्फी लेने में नहीं शरमायीं माधुरी दीक्षित, इन दो स्टार से कहा- 'ऐसा ही करें'

Mon, 05 Feb 2018 08:40 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
माधुरी दीक्षित
अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'पैडमैन' के प्रमोशन के लिए एक नया तरीका चुना है। अक्षय और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने बॉलीवुड के सभी बड़े स्टार्स को सैनिटरी नैपकिन के साथ फोटो शेयर करने का चैलेंज दिया। इस चैलेंज के जरिए यह बताने की कोशिश की जा रही है कि पीरियड्स पर बात करना कोई शर्म की बात नहीं है। यह नैचुरल है।
विज्ञापन

2 of 5
rajkummar rao and anil kapoor
इस चैलेंज को अब माधुरी दीक्षित ने भी स्वीकार किया और सैनिटरी नैपकिन के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की। इस फोटो को शेयर करते हुए माधुरी ने अनिल कपूर को धन्यवाद कहा। साथ ही उन्होंने करण जौहर, अजय देवगन और करिश्मा कपूर को टैग करते हुए नैपकिन के साथि सेल्फी पोस्ट करने का चैलेंज दिया।

विज्ञापन

3 of 5
anil kapoor
बता दें कि माधुरी को यह चैलेंज अनिल कपूर ने दिया था। इसलिए माधुरी ने उन्हें धन्यवाद कहा। माधुरी से पहले अनिल कपूर ने भी पैडमैन के इस चैलेंज को एक्सेप्ट करते हुए दुकान पर जाकर सैनिटरी नैपकिन बेचे। इसमें उनका साथ राजकुमार राव ने दिया।

4 of 5
आलिया भट्ट
'न्यूटन' एक्टर राजकुमार राव ने अनिल कपूर से सैनिटरी नैपकिन खरीदते हुए फोटो शेयर की थी। इन दोनों से पहले आमिर खान, आलिया भट्ट, सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण, अदिति राव हैदरी और अर्जुन कपूर भी सेल्फी पोस्ट कर चुके हैं। अक्षय कुमार का यह चैलेंज पूरी इंडस्ट्री में तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार
अक्षय की यह फिल्म सैनिटरी नैपकिन की खोज करने वाले अरुणाचलम मुर्गनंथम की असल जिंदगी पर बनी है। पैडमैन' 9 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। इससे पहले फिल्म की रिलीज डेट 25 जनवरी थी लेकिन 'पद्मावत' से क्लैश के चलते अक्षय ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें