अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के उन हीरो में से हैं जिनका फिल्मी दुनिया से पुराना रिश्ता है लेकिन फिर भी अपनी अलग पहचान बनाने में उन्हें काफी मेहनत लगी है। अच्छी बात ये है कि कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी वो कभी न कभी ऐसी दमदार फिल्म दे देते हैं कि सबकी बोलती बंद हो जाती है जैसे गुरु, युवा, बंटी और बबली, धूम। आज इस सितारे का 42वां जन्मदिन है। अजब सी बात है कि इतने चर्चित होने के बाद भी अभिषेक को कई बार महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे और मिस वर्ल्ड रहीं ऐश्वर्या राय के पति के रूप में ही देखा जाता है। वैसे फिल्मी करियर की बात न करें तो अभिषेक की निजी जिंदगी काफी खुशहाल रही है। इसमें सबसे अहम पहलू है ऐश्वर्या से उनकी शादी। जानिए लंबी दोस्ती के बाद कैसे शुरू हुआ इन दोनों का प्यार।