फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी पर खुलासे से लेकर ऐश्वर्या को फिल्म से निकालने तक, जानें मधुर भंडारकर के चर्चित किस्से

Mon, 26 Aug 2019 11:32 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
madhur bhandarkar
26 अगस्त 1968 को महाराष्ट्र के मुंबई में बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक मधुर भंडारकर का जन्म हुआ था। मधुर ने कई ऐसी फिल्में बनाई हैं जिन्होंने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाया बल्कि साथ ही साथ समाज को भी आईना दिखाया। आज इस खास दिन पर आपको बताते हैं मधुर से जुड़े कुछ किस्से....
विज्ञापन

2 of 5
madhur bhandarkar - फोटो : social media
ऐश्वर्या को दिखाया था बाहर का रास्ता
मधुर भंडारकर की फिल्म हीरोइन के लिए पहली पसंद ऐश्वर्या राय बच्चन थीं। मधुर ने इसके लिए 40 लोकेशन फाइनल की थीं । कई सारी एक्ट्रेस और एक्टर को साइन किया था । इस फिल्म में नॉर्मल गाने या डांस ही नहीं एडल्ट कंटेंट भी होने वाला था । लेकिन जब मधुर को ऐश की प्रेग्नेंसी की बात पता चली तो वो बेहद नाराज हुए और उन्होंने ऐश्वर्या को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इस बारे में मधुर ने कहा था- 'फिल्म में कई चीजें ऐसी थीं जो एक प्रेग्नेंट महिला को नुकसान पहुंचा सकती थीं । हमें ऐश्वर्या की प्रेग्नेंसी की खबर एक न्यूज चैनल से मिली । तब वो 4 महीने की प्रेग्नेंट थीं । ये फिल्म इंडस्ट्री विश्वास पर चलती है। जिसे ऐश्वर्या ने तोड़ दिया था । इस फिल्म की घोषणा कांस में हुई थी।'

पढ़ें: ऐश्वर्या की एक चूक से डिप्रेशन में चले गए थे मधुर भंडारकर, जानें क्या था वो किस्सा
विज्ञापन

3 of 5
madhur bhandarkar
पीएम मोदी को लेकर किया था बड़ा खुलासा
2019 लोकसभा चुनाव के पहले पीएम मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव पर भी भारी बहुमत से जीत हासिल की थी। 2014 के चुनाव के बारे में मधुर ने कहा था- चुनावों के दौरान बॉलीवुड दो खेमों में बंट चुका था। जिनमें से एक खेमा जिनमें कम से कम 50 हस्तियां शामिल थीं वह नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनते हुए नहीं देखना चाहते थे। पीएम के विरुद्ध  बने खेमे के खिलाफ एक और खेमा बनकर तैयार हुआ जिसमें मैं शामिल था। यही नहीं अनुपम खेर भी इस खेमे का एक अहम हिस्सा थे।'

पढ़ें: सपना चौधरी को डांस में टक्कर दे रही है ये लड़की, वायरल वीडियो के आखिर में एक्ट्रेस ने किया कुछ ऐसा

4 of 5
मधुर भंडारकर
शशि थरूर को दे दी थी श्रद्धांजलि
2017 में मशहूर अभिनेता शशि कपूर का निधन हो गया था। ऐसे में न सिर्फ आम लोग बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उनको याद किया था। लेकिन मधुर ने गलती से शशि कपूर की जगह शशि थरूर को श्रद्धांजलि दे दी थी। इसको लेकर वो खूब ट्रोल भी हुए थे। हालांकि गलती का अहसास होते ही मधुर ने माफी मांग ली थी।

पढ़ें: भंसाली की 'इंशाअल्लाह' के थिएटर राइट्स इतने करोड़ में बिके, पहली बार फिल्म में साथ होंगे आलिया-सलमान
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मधुर भंडारकर
ये है मधुर भंडारकर की पसंदीदा एक्ट्रेस
मधुर भंडारकर कई बॉलीवुड फिल्में बना चुके हैं। ऐसे में कई एक्ट्रेसेस के साथ वो काम भी कर चुके हैं। लेकिन अपने फेवरेट एक्ट्रेस के बारे में खुलासा करते हुए मधुर ने एक इवेंट में कहा था- 'चांदनी बार उनके कॅरियर की पहली हिट फिल्म रही है। इसमें अभिनेत्री तब्बू ने शानदार अभिनय किया था। यह फिल्म आज में मेरी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। इसके साथ ही तब्बू मेरी फेवरेट अभिनेत्रियों में से एक हैं।'  एक तरफ जहां मधुर की पसंदीदा अभिनेत्री तब्बू हैं तो वहीं नई पीढ़ी के सितारों के बारे में मधुर कहते हैं कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण प्रतिभावान हैं। वहीं आलिया भट्ट और वरुण धवन भी खूब मेहनती हैं।

पढ़ें: स्टेशन पर गाने वाली महिला ने हिमेश रेशमिया संग की रिकॉर्डिंग, यूजर ने कहा- 'दूसरी लता मंगेशकर'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें