फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर पर नई मुसीबत और रणवीर सिंह के विज्ञापन पर कंपनी की सफाई, पांच खबरें

Sat, 21 Nov 2020 12:28 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर और रणवीर सिंह - फोटो : PTI
करण जौहर की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब उनकी एक सीरीज को लेकर विवाद हो रहा है। निर्देशक मधुर भंडारकर के पास सीरीज का नाम पहसे से ही सुरक्षित है। मधुर का कहना है कि सीरीज के नाम से मिलता जुलता करण जौहर के भी सीरीज का नाम है। उन्होंने अपनी बात सोशल मीडिया पर कही है। 

करण जौहर की कंपनी ले उड़ी मधुर भंडारकर की वेब सीरीज का टाइटिल, धर्मा प्रोडक्शंस को मिला नोटिस

 
विज्ञापन

2 of 5
अली फजल - फोटो : instagram/alifazal9
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नया ट्रेंड छाया हुआ है। ट्विटर पर लोग अपनी पहली सैलरी और पहली नौकरी के बारे में बता रहे हैं। आम जनता से लेकर सेलिब्रटीज तक मइसमें हिस्सा ले रहे हैं। बॉलीवुड हस्तियां भी इस ट्रेंड को फॉलो करने में पीछे नहीं हैं। इसी के चलते अब मिर्जापुर सीरीज के गुड्डू पंडित यानि अपनी अली फजल ने अपनी पहली सैलरी का खुलासा किया है।

एक्टिंग से पहले कॉल सेंटर में नौकरी करते थे 'गुड्डू पंडित', जानिए कितनी थी सैलरी


 
विज्ञापन

3 of 5
बेटी के साथ शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा का जन्म इस साल फरवरी महीने में हुआ था। दोबारा मां बनकर शिल्पा बहुत खुश हैं। आए दिन वह समीशा की तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। लेकिन जन्म से अब तक किसी ने भी शिल्पा की बेटी का चेहरा नहीं देखा था। वह जब भी समीशा को बाहर लेकर निकलती थीं तो वह बेटी का चेहरा छिपा लिया करती थीं। लेकिन अब पहली बार शिल्पा ने अपनी बेटी के चेहरे से पर्दा हटा लिया है। समीशा की पहली तस्वीर सामने आ गई है।

पहली बार दिखा शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा का चेहरा, पिंक ड्रेस में लग रहीं बेहद क्यूट


 

4 of 5
हेलन
50 के दशक में हिंदी फिल्मों में ग्लैमर की शुरुआत हो चुकी थी। ये वही दौर था जब बॉलीवुड की फिल्मों आइटम सॉन्ग का चलन शुरू हुआ था। और इसी दौर में जन्म हुआ मशहूर डांसर और अदाकारा हेलन का। 19 साल की उम्र में हेलन ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखते ही लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। अपने डांस से वह सबके दिलों पर राज करने लगी थीं। उनका जन्म 21 नवंबर 1938 में बर्मा में हुआ था।

27 साल बड़े निर्देशक से हेलन ने रचाई थी शादी, तलाक के बाद मिला सलीम खान का साथ



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
रणवीर सिंह पर फिल्माए गए बिंगो के विज्ञापन पर लगातार विवाद हो रहा है। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस इस पर आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि इस विज्ञापन में सुशांत का मजाक उड़ाया गया है। विवाद बढ़ता देख अब कंपनी ने खुद सामने आकर सफाई दी है।

रणवीर सिंह के 'बिंगो' वाले विज्ञापन पर आई कंपनी की सफाई, कहा- पिछले साल ही शूट कर लिया था


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें