फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 साल बड़े निर्देशक से हेलन ने रचाई थी शादी, तलाक के बाद मिला सलीम खान का साथ

Sat, 21 Nov 2020 12:15 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलीम खान और हेलन - फोटो : फाइल
50 के दशक में हिंदी फिल्मों में ग्लैमर की शुरुआत हो चुकी थी। ये वही दौर था जब बॉलीवुड की फिल्मों आइटम सॉन्ग का चलन शुरू हुआ था। और इसी दौर में जन्म हुआ मशहूर डांसर और अदाकारा हेलन का। 19 साल की उम्र में हेलन ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखते ही लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। अपने डांस से वह सबके दिलों पर राज करने लगी थीं। उनका जन्म 21 नवंबर 1938 में बर्मा में हुआ था।
विज्ञापन

2 of 5
हेलन - फोटो : फाइल
हेलन की मां बर्मा की रहने वाली थीं। उनका एक भाई और एक सौतेली बहन जेनिफर थी। हेलन के पिता के देहांत के बाद उनकी मां ने एक ब्रिटिश सैनिक से दूसरी शादी कर ली। एक जंग में हेलन के सौतेले पिता मारे गए और यहीं से उनका बुरा दौर शुरू हुआ। 
विज्ञापन

3 of 5
हेलन - फोटो : फाइल
भटकते हुए हेलन का परिवार कोलकाता में पहुंचा। यहां उनकी मां नर्स का काम करने लगीं। लेकिन परिवार का खर्च अब भी पूरा नहीं हो रहा था। इस दौरान हेलन की मां की मुलाकात कुक्कू मोरे से हुई जो फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर थीं। कुकु ने हेलन को फिल्मों में डांसर की नौकरी दिलवाई। 

4 of 5
हेलन - फोटो : फाइल
19 साल की उम्र में हेलन को फिल्म हावड़ा ब्रिज में बड़ा ब्रेक मिला। इस फिल्म के गाने 'मेरा नाम चिन चिन चू' ने हेलन की किस्मत बदल दी। इसके बाद तो वो बॉलीवुड की पहली आइटम गर्ल बन गईं। 1957 में हेलन ने खुद से 27 साल बड़े निर्देशक पीएन अरोड़ा से शादी कर ली। लेकिन कुछ सालों बाद रिश्ते में दरार आने लगी। हेलन के 35वें जन्मदिन पर उनका 16 साल पुराना रिश्ता टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेलन और सलीम खान - फोटो : फाइल
पति को तलाक देने के बाद हेलन एक बार फिर मुश्किल दौर से गुजरने लगीं। साल 1962 में फिल्म 'काबिल खान' की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात सलीम खान से हुई। फिल्मों में काम नहीं मिलने से हेलन परेशान रहती थीं। उस मुश्किल दौर में सलीम खान उनका सहारा बने। सलीम खान ने हेलन को संभाला और शादीशुदा होते हुए भी उन्हें अपना जीवनसाथी बना लिया।

रानी चटर्जी ने ‘मस्तराम’ के अपने किरदार पर खुलकर की बात, टीवी की नई पारी की ये है पूरी तैयारी

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें