फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन बॉलीवुड हसीनाओं का शादीशुदा मर्दों पर आया था दिल, शादी रचाकर बनीं दूसरी पत्नी

Mon, 03 May 2021 03:56 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
शिल्पा शेट्टी, विद्या बालन, रानी मुखर्जी और मधुबाला
हिंदी सिनेमा में करियर के शिखर पर रहकर शादी करने की पुरानी परंपरा रही है। मधुबाला, वैजयंतीमाला, हेमा मालिनी, श्रीदेवी, करीना कपूर के बाद विद्या बालन और रानी मुखर्जी ने भी अपने से बड़ी उम्र के विवाहित मर्दों से शादी की है। जबकि बहुत से कुंवारे उम्मीदवार इन तारिकाओं से शादी करने की लाइन में थे। इस सारे मामले में खास बात यह है की इन अनुभवी पतियों की उम्र इन हीरोइनों से अधिक है और इनके बच्चे भी नई माओं से कुछ बरस ही छोटे हैं।
विज्ञापन

2 of 9
मधुबाला और किशोर कुमार
मधुबाला
 

हिंदी सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे सुंदर अभिनेत्री रही मधुबाला ने दो बार के शादीशुदा गायक किशोर कुमार से जब शादी की तो दिलीप कुमार जैसे हाथ मलते रह गए थे। केवल 36 वर्ष की उम्र में दिल के छेद की बीमारी के कारण दुनिया से विदा होने वाली मधुबाला की जो सेवा किशोर कुमार ने की है, उसकी तुलना कैंसर से मौत का सामना कर रही नरगिस की सुनील दत्त द्वारा की गई सेवा से की जा सकती है।
विज्ञापन

3 of 9
वैजयंती माला और चमनलाल बाली
वैजयंतीमाला

बहरहाल वैजयंतीमाला ने राजकपूर और दिलीप कुमार के साथ प्यार की छोटी पारी खेलने के बाद राजकपूर के मित्र डॉ. बाली से शादी की। ये वही डॉ.बाली है जो राजकपूर के प्रेम पत्र वैजयंती तक पंहुचाया करते थे। हालांकि इस विवाह में श्रीमती कृष्णा कपूर का भी हाथ था।

4 of 9
पति धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी
हेमा मालिनी
 

स्वप्न सुंदरी हेमा मालिनी से शादी करने के लिए संजीव कुमार तो लाइन में थे ही जितेंद्र ने भी हेमा की मां को शादी के लिए तैयार कर लिए था। वो भी तब जबकी उनका अफेयर शोभा से चल रहा था। लेकिन फिल्मी अंदाज में धर्मेंद्र शोभा को लेकर मद्रास पंहुच गए और पहले से शादीशुदा जाट हीरो ने कानूनी अड़चनों से बचने के लिए इस्लाम धर्म कबूल करके और दिलावर खान बनके हेमा यानी आयशा से निकाह किया। गौरतलब है कि आज भी धर्मेंद्र के पारिवारिक समारोह में हेमा को नहीं बुलाया जाता।
विज्ञापन

5 of 9
बोनी कपूर और श्रीदेवी
श्रीदेवी

'बॉलीवुड की चांदनी' श्रीदेवी ने फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी की थी। इससे पहले बोनी 1983 में शादी कर चुके थे। बोनी कपूर की दूसरी शादी थी। पहली पत्नी से बोनी कपूर के दो बच्चे हैं अर्जुन और अंशुला जबकि श्रीदेवी से दो बेटियां हैं। 
विज्ञापन

6 of 9
सिद्धार्थ राय कपूर और विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया
विद्या बालन

इस लिस्ट में विद्या बालन का नाम भी शामिल है। विद्या बालन ने यूटीवी के चीफ सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की है। विद्या ने साल 2012 में शादी की थी। सिद्धार्थ ने विद्या से शादी करने से पहले दो शादी कर चुके थे।
विज्ञापन

7 of 9
रानी मुखर्जी-आदित्य चोपड़ा
रानी मुखर्जी

मशहूर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा से दूसरी शादी रचाई है। आदित्य ने पहली शादी पायल खन्ना से 2001 में की थी। आदित्य चोपड़ा ने रानी मुखर्जी से साल 2014 में दूसरी शादी कर के सभी हो हैरान कर दिया था। 

8 of 9
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी इस लिस्ट में आती हैं। शिल्पा ने राज कुंद्रा से शादी की है। राज ने शिल्पा के लिए पहली पत्नी कविता कुंद्रा को तलाक दे दिया था। राज और शिल्पा के एक बेटा विवान और बेटी समिशा है। अक्सर शिल्पा बच्चों के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।
विज्ञापन

9 of 9
करीना कपूर-सैफ अली खान-तैमूर
करीना कपूर खान
 
बॉलीवुड की बेबो यानि कि करीना कपूर ने भी अपने जीवनसाथी के रूप में एक शादीशुदा व्यक्ति को चुना। सैफ की पहली पत्नी का नाम अमृता सिंह है। अमृता से तलाक के बाद सैफ का दिल करीना पर आया। सैफ और करीना का एक बेटा है जिसका नाम तैमूर है। तैमूर सुर्खियों में बने रहते हैं। फरवरी माह में करीना ने दूसरे बेटे को जन्म दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें