फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bdy: अपनी हर मूवी के हीरो और डायरेक्टर को प्रपोज कर देती थीं मधुबाला, खत में लिखती थीं एक ही बात

Wed, 15 Feb 2017 11:54 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
मध्‍ाुबाला
भारतीय सिनेमा में मधुबाला एक ऐसा नाम है जिनकी जिंदगी रहस्यों से भरी हुई थी। तमाम प्रेम कहानियां और उन कहानियों के दर्द के किस्से मधुबाला से जुड़े हुए हैं। आज इस सीक्रेट क्वीन का जन्मदिन है। मधुबाला का जन्म प्यार के दिन यानी वैलेंटाइन्स डे के दिन 1933 को हुआ था। मधुबाला एक पठान परिवार से ताल्लुक रखती थीं। मधु के पिता उनके लिए बहुत सख्त थे। मधुबाला का असली नाम मुमताज जहां बेगम था। मधु 11 भाई-बहनों में से पांचवें नंबर की थीं।
विज्ञापन

Bdy: अपनी हर मूवी के हीरो और डायरेक्टर को प्रपोज कर देती थीं मधुबाला, खत में लिखती थीं एक ही बात

2 of 12
मध्‍ाुबाला
जब मधुबाला छोटी थीं तब उनकी एक रिश्तेदार नजूमी ने भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि ये लड़की बहुत नाम कमाएगी, बहुत पैसा और बहुत शोहरत कमाएगी लेकिन इसकी जिंदगी में कभी खुशियां नहीं आएंगी। उनको कभी सच्चा प्यार नहीं मिलेगा। साथ ही उन्होंने मधु की कम उम्र में मौत होने की भविष्यवाणी भी कर दी थी। आगे चलकर ये सारी भविष्यवाणियां सच साबित हुईं। मधु इतनी खूबसूरत थीं कि उनका चेहरा खिले हुए फूल की तरह दिखता था। उन्हें जो भी देखता था बस दीवाना हो जाता था।
विज्ञापन

Bdy: अपनी हर मूवी के हीरो और डायरेक्टर को प्रपोज कर देती थीं मधुबाला, खत में लिखती थीं एक ही बात

3 of 12
मध्‍ाुबाला
मधुबाला की तुलना हॉलीवुड हीरोइन मार्लिन मुनरो से की जाती है। मधुबाला जितनी खूबसूरत थीं उतनी ही बेहतरीन अदाकारा भी थीं। यहां ये बात गौर करने की है वो जिस भी डायरेक्टर या हीरो के साथ काम करती थीं उन्हें उससे प्यार हो जाता था।  मधुबाला को जो पसंद आता था उसे वो गुलाब और लव लेटर देकर प्रपोज कर देती थीं। जैसे की भविष्यवाणी हुई थी सच में मधुबाला की लव लाइफ बेहद दर्द भरी रही। उनकी जिंदगी में करीब 7 लोग आए। जिनमें से उनकी शादी किशोर कुमार के साथ हुई। आइए जानते हैं मधुबाला की लव लाइफ से जुड़े कुछ अनसुने किस्से....

Bdy: अपनी हर मूवी के हीरो और डायरेक्टर को प्रपोज कर देती थीं मधुबाला, खत में लिखती थीं एक ही बात

4 of 12
मध्‍ाुबाला
उनके पहले प्यार का नाम था लतीफ। लतीफ उनका बचपन का दोस्त था। लतीफ दिल्ली में रहता था। उस समय मधुबाला दिल्ली से अपने परिवार के साथ मुंबई शिफ्ट हो गई थीं। उनके जाने के बाद लतीफ डिप्रेशन में चला गया था। मुंबई जाने से पहले मधुबाला ने लतीफ को अपने प्यार की निशानी के तौर पर लाल गुलाब दिया था। लतीफ ने मधुबाला के निधन के समय तक उस गुलाब को संभाल कर रखा। आखिर में उस गुलाब मधु की कब्र पर रख दिया था। लतीफ आज एक रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर हैं। आज भी वो हर साल 23 फरवरी को उनकी कब्र पर जाकर गुलाब चढ़ाते हैं।
विज्ञापन

Bdy: अपनी हर मूवी के हीरो और डायरेक्टर को प्रपोज कर देती थीं मधुबाला, खत में लिखती थीं एक ही बात

5 of 12
मध्‍ाुबाला
जब मधु मुंबई आ गईं तो ‌उनकी खूबसूरती को देख डायरेक्टर किदार ने उन्हें फिल्म ऑफर कर दी। स्क्रीन टेस्ट में मधु को देखते ही किदार को उनसे प्यार हो गया था। ये पहली नजर का प्यार था। उस समय मधुबाला की उम्र 14-15 साल रही होगी। वो प्यार को समझने के लिए बहुत छोटी थीं। थोड़े समय के लिए वो किदार के साथ रिलेशनशिप में रहीं। लेकिन जल्द ही मधु ने उनसे किनारा कर लिया। कहते हैं कि मधु का मन एक चीज पर ज्यादा समय के लिए नहीं टिकता था। इसी के चलते वो किदार को सिर्फ एक डायरेक्टर की तरह देखने लगीं और प्यार करना छोड़ दिया।
विज्ञापन

Bdy: अपनी हर मूवी के हीरो और डायरेक्टर को प्रपोज कर देती थीं मधुबाला, खत में लिखती थीं एक ही बात

6 of 12
मध्‍ाुबाला
इसके बाद फिल्‍म 'महल' के लिए डायरेक्टर कमाल अमरोही ने मधुबाला को कास्ट किया। ये एक सुपर हिट मूवी रही थी। फिल्म के साथ मधु को अमरोही से भी बेइंतेहां मोहब्बत हो गई। अमरोही घंटों तक मधुबाला के दुपट्टे के साए में बैठे रहते थे। मधुबाला की जिंदगी के ये सबसे खूबसूरत दिन थे। दोनों के प्यार की जानकारी मधु के पिता अताउल्ला खान को भी थी। वो चाहते थे कि अमरोही और मधु की शादी हो जाए। लेकिन अमरोही पहले से शादीशुदा थे और मधुबाला उन्हें किसी और के साथ नहीं बांटना चाहती थीं। 
विज्ञापन

Bdy: अपनी हर मूवी के हीरो और डायरेक्टर को प्रपोज कर देती थीं मधुबाला, खत में लिखती थीं एक ही बात

7 of 12
मध्‍ाुबाला
उन्होंने अमरोही से कहा कि वो अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दें। लेकिन मुस्लिम धर्म में चार पत्नियां रखने की मंजूरी मिली हुई है। इसीलिए अमरोही पहली पत्नी के होते हुए भी मधु से शादी करना चाहते थे। लेकिन मधु इसके लिए तैयार नहीं हुईं। इतना ही नहीं मधु ने अमरोही को लाखों रुपए देते हुए कहा कि वो अपनी पत्नी को छोड़ दें लेकिन अमरोही ने उनके प्रस्ताव को ठुकरा दिया। फिर क्या था मधु ने अमरोही को हमेशा के लिए छोड़ दिया और उनको कभी ना देखने की कसम खाई।

Bdy: अपनी हर मूवी के हीरो और डायरेक्टर को प्रपोज कर देती थीं मधुबाला, खत में लिखती थीं एक ही बात

8 of 12
मध्‍ाुबाला
जब मधुबाला फिल्म 'बादल' की शूटिंग कर रही थीं तो उनका अफेयर ‌फिल्म के हीरो प्रेमनाथ से हो गया। शूटिंग के पहले ही दिन जब प्रेमनाथ मेकअप रूम से बाहर निकले तो मधु ने उन्हें  गुलाब का गुलदस्ता और खत हाथ में पकड़ा दिया। घबराए प्रेमनाथ ने जब खत खोला तो उसमें लिखा था, 'अगर तुम मुझसे प्यार करते हो तो ये गुलाब का गुलदस्ता कबूल करो वरना लौटा दो।' प्रेमनाथ हैरान रह गए कि देश की सबसे खूबसूरत महिला उनसे प्यार का इजहार कर रही है। प्रेमनाथ ने मधु का प्यार कबूल किया और दोनों धीरे-धीरे बहुत करीब आ गए। 

Bdy: अपनी हर मूवी के हीरो और डायरेक्टर को प्रपोज कर देती थीं मधुबाला, खत में लिखती थीं एक ही बात

9 of 12
मध्‍ाुबाला
उनके प्यार के कुछ ही हफ्तों के बाद मधुबाला के दिल में ये डर बैठ गया कि प्रेमनाथ उन्हें छोड़ देंगे। उन्होंने धीरे-धीरे प्रेमनाथ से दूरी बनानी शुरू कर दी। प्रेमनाथ समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर मधुबाला ऐसा क्यों कर रही हैं। प्रेमनाथ कुछ समझ पाते उनके दोस्त अशोक कुमार ने उन्हें बताया कि कुछ हफ्ते पहले मधुबाला ने उन्हें भी फूलों का गुलदस्ता और वही खत दिया था। ये सुनकर प्रेमनाथ दंग रह गए। इसके बाद उन्होंने फैसला किया कि वो कभी भी मधुबाला का चेहरा तक नहीं देखेंगे। और इस तरह दोनों का रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो गया।

Bdy: अपनी हर मूवी के हीरो और डायरेक्टर को प्रपोज कर देती थीं मधुबाला, खत में लिखती थीं एक ही बात

10 of 12
मध्‍ाुबाला
अब मधुबाला 17 साल की हो चुकी थीं और वो तन्हा थीं। हालांकि उनकी फिल्में हिट जा रही थीं। लेकिन उन्हें अपने लिए एक साथी की तलाश थी। तभी उनकी मुलाकात दिलीप कुमार से हुई। दिलीप कुमार और मधुबाला की प्रेम कहानी किसी रोमांटिक फिल्म जैसी है। लेकिन मधुबाला के पिता दोनों के प्यार के बीच में आ गए। उन्हें डर था कि मधु ने अगर दिलीप कुमार से शादी कर ली तो उनके घर का खर्च कैसे चलेगा। इसके चलते दिलीप ने मधु से उनमें और उनके पिता में से किसी एक को चुनने को कहा। लेकिन मधु ने अपने पिता को चुना इसी के साथ कई सालों तक चली इस प्रेम कहानी का अंत हो गया।

Bdy: अपनी हर मूवी के हीरो और डायरेक्टर को प्रपोज कर देती थीं मधुबाला, खत में लिखती थीं एक ही बात

11 of 12
मध्‍ाुबाला
दिलीप कुमार से ब्रेकअप के बाद एक बार फिर मधुबाला अकेली पड़ गई थीं। तभी उनका हाथ किशोर कुमार ने थाम लिया। अब मधु को लगने लगा था कि उन्हें शादी कर लेनी चाहिए। इसलिए उन्होंने बिना देर किए किशोर दा से शादी कर ली। किशोर भी मधुबाला के प्यार में पागल थे। जबकि उनके पैरेंट्स इस शादी के खिलाफ थे। लेकिन फिर भी शादी हुई। उस दौरान किशोर कुमार आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। वो चाहते थे कि मधु उनकी संपत्ति का ब्योरा रखें। लेकिन तभी मधुबाला को उनके दिल में छेद होने की बात पता चली। 
विज्ञापन

Bdy: अपनी हर मूवी के हीरो और डायरेक्टर को प्रपोज कर देती थीं मधुबाला, खत में लिखती थीं एक ही बात

12 of 12
मध्‍ाुबाला
इसके बाद से तो मधुबाला बीमार रहने लगीं। किशोर कुमार हर पल उनकी सेवा में लगे रहते। एक घर से दूसरे घर वो इलाज के लिए जातीं। उनसे मिलने के लिए रिश्तेदारों का तांता लगा रहता। 9 साल की इस लंबी बीमारी के इलाज के लिए उन्हें इंग्लैंड भी ले जाया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें देखकर सर्जरी करने से मना कर दिया। इसके बाद तो मधुबाला को यकीन हो चला था कि वो ज्यादा दिनों तक जिंदा नहीं रहेंगी। उन्होंने किशोर कुमार से दूसरी शादी करने की बात तक कह दी थी। 23 फरवरी रविवार के दिन मधुबाला ने 36 साल की छोटी उम्र में आखिरी सांस ली और अब वो लोगों के दिलों में बस याद बनकर रह गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें