फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेडी प्रोफेसर ने जायरा वसीम से छेड़खानी को बताया तमाशा, बोलीं-'एयरहोस्टेस को क्यों नहीं बुलाया'

Mon, 18 Dec 2017 12:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
विज्ञापन
1 of 5
दंगल फेम गर्ल एक्ट्रेस जायरा वसीम के साथ करीब एक हफ्ते पहले विस्तारा एयरलाइन में सहयात्री पर छेड़छाड़ का आरोप लगा था। जायरा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया, हालांकि अब मानवाधिकार संगठन मानुषी की संस्थापक और जानी मानी प्रोफेसर मधु पूर्णिमा किश्वर ने जायरा वसीम पर सवाल खड़े किए हैं।

पढ़ें: परिवार सहित एयरपोर्ट पहुंचे एक्टर संग बदसलूकी, 3 कर्मचारी गिरफ्तार
विज्ञापन

2 of 5
madhu purnima kishwar
मधु पूर्णिमा किश्वर ने जायरा के आरोपों पर ट्वीट किया और लिखा कि 'यह तमाशा है, क्योंकि पीछे बैठे व्यक्ति का पैर कैसे किसी की पीठ रगड़ सकता है। कोई कलाबाज भी अपने पैरों से इस तरह की हरकत नहीं कर सकता है, वो भी बिना किसी के नोटिस किए। क्यों उन्होंने एयर हॉस्ट्रेस को नहीं बुलाया? या अन्य सीट से उठकर क्यों नहीं गईं। या उस व्यक्त‍ि को तमीज से रहने के लिए क्यों नहीं कहा। यह तमाशा केवल लैंडिंग के बाद हुआ।'
  This case is very fishy. How can a man sitting behind a woman in a plane caress a woman's back with his leg?Even professional acrobats can't accomplish such feat-that 2 without anyone noticing.Why didn't she call airhostess or get up & ask him to behave?Tamasha only after landing https://t.co/I80xFyBK7H — MadhuPurnima Kishwar (@madhukishwar) December 13, 2017

 
विज्ञापन

3 of 5
दरअसल, जायरा ने सहयात्री पर आरोप लगाते हुए मुंबई के सहर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी। मुंबई पुलिस ने धारा 354 (छेड़छाड़) और POCSO अधिनियम के तहत शि‍कायत दर्ज कर ली है क्योंकि जायरा माइनर हैं इसलिए ये मामला POCSO अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।

4 of 5
zaira wasim
इससे पहले जायरा वसीम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा था कि विस्तारा एयरलाइन की दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में अपने साथ छेड़छाड़ होने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था ‘मैं इस घटना को फोन में रिकॉर्ड करना चाहती थी, लेकिन कम रोशनी के कारण मैं ऐसा नहीं कर पाई। यह हरकत पांच से दस मिनट तक जारी रही और मैं समझ गई कि वह छेड़छाड़ कर रहा है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
zaira wasim
वहीं इस मामले में आरोपी विकास सचदेवा की पत्नी ने बताया कि मेरे पति बेकसूर हैं और उनका छेड़छाड़ करने का कोई इरादा नहीं था। हमारे परिवार में एक जवान शख्स की मौत हुई थी, जहां वो गए थे। सचदेवा की पत्नी ने कहा कि मेरे पति पिछले 24 घंटों से सोये नहीं थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें