फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली ही फिल्म से हिट हुई थीं अजय देवगन की ये हीरोइन, अब दिखने लगीं ऐसी

Wed, 25 Mar 2020 07:59 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Madhoo - फोटो : twitter
बॉलीवड में ऐसी कई अदाकाराएं रहीं जिनकी पहली फिल्म तो सुपरहिट हुई लेकिन उसके बाद वो गुमनामी में चली गईं। ऐसी ही एक अदाकारा हैं मधु। फिल्म 'फूल और कांटे' और 'रोजा' से मधु ने उस दौर में तहलका मचा दिया था हालांकि जल्द ही वो इंडस्ट्री से गायब हो गईं। 26 मार्च को मधु 51वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। चलिए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 5
मधु - फोटो : Twitter
बहुत ही कम लोगों को पता है कि अभिनेत्री मधु का पूरा नाम मधुबाला रघुनाथ है। उन्होंने ना केवल हिंदी फिल्मों में काम किया है बल्कि तमिल, मलयालम, तेलुगू और कन्नड़ फिल्में भी की हैं। मधु का पहले से ही बॉलीवुड से रिश्ता रहा है। वो हेमा मालिनी की भतीजी हैं और जूही चावला की भाभी हैं। उन्हें कई बार हेमा मालिनी के घर के बाहर देखा जाता रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
अजय देवगन, मधु - फोटो : Twitter
मधु ने फिल्म 'फूल और कांटे' से डेब्यू किया था, जिसमें उनके साथ अजय देवगन की मुख्य भूमिका थी। मधु ने हिंदी में कुछ गिनी-चुनी फिल्में ही की हैं लेकिन मलयालम और तमिल में उन्होंने करीब 50 फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है।

4 of 5
अजय देवगन, मधु - फोटो : Twitter
साल 1999 में मधु ने आनंद शाह से शादी कर ली जो कि एक बिजनेसमैन हैं। शादी के बाद मधु ने फिल्मों से किनारा कर लिया। हालांकि उसके बाद उन्होंने कुछ फिल्में कीं। जिनमें 'कभी सोचा ना था', 'टेल मी ओ खुदा', 'लव यू मिस्टर कलाकार' जैसी फिल्में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Madhoo - फोटो : twitter
एक इंटरव्यू में मधु ने कहा था, 'लव यू मिस्टर कलाकार से पहले, मैंने ब्रेक लिया था क्योंकि मेरे बच्चे छोटे थे और मैं उन पर ध्यान देना चाहती थी। उस फिल्म के बाद मुझे उम्मीद थी कि मैं लगातार काम करूंगी लेकिन ऐसा कुछ और सालों तक नहीं हुआ।' मधु की दो बेटियां अमेया और किया हैं। साल 2017 में मधु ने टीवी पर आठ साल बाद वापसी की थी। उन्होंने स्टार प्लस पर सीरियल 'आरंभ' किया हालांकि ये सीरियल जल्द ही बंद हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें