फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maanvi Gagroo ने कास्टिंग काउच पर किया बड़ा खुलासा, कहा- कॉम्प्रोमाइज के बदले तीन गुना पैसों का मिला था ऑफर

Fri, 10 Apr 2020 02:48 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मानवी गगरू - फोटो : Social Media
बॉलीवुड की चकाचौंध हमेशा से ही सभी को आकर्षित करती रहती है। लेकिन जैसै की हर सिक्के के दो पहलू होते हैं, वैसे ही सिनेमा का एक दूसरा रूप भी है। दरअसल सिनेमा में कई बार कास्टिंग काउच को लेकर कई मामले सामने आ चुके हैं। वहीं हैशटैग मीटू अभियान के दौरान कई मशहूर हस्तियों ने खुलकर अपनी बात भी सामने रखी थी। 
विज्ञापन

2 of 5
मानवी गगरू - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में मीटू अभियान शुरू होने के बाद कई अभिनेत्रियों ने अपने साथ हुई ज्यादतियों का खुलासा किया। ऐसा होते ही कई मशहूर हस्तियों पर आरोप लगे, जिसके चलते कई उन्हें फिल्मों से निकाल दिया गया। इस अभियान का ऐसा असर हुआ कि अब बिना डरे फिल्म जगत से जुड़ी महिलाएं अपनी बात खुलकर सामने रखने लगी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
मानवी गगरू - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री मानवी गगरू 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' जैसी कई फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुकीं हैं। एक इंटरव्यू में मानवी ने खुलासा किया था कि उन्हें एक वेब सीरीज के बदले कॉम्प्रोमाइज करने को कहा गया। उन्होंने बताया कि करीब एक साल पहले उन्हें एक प्रोड्यूसर का फोन आया था, जिसने उन्हें एक वेब सीरीज का ऑफर दिया था। जब मानवी ने बजट के बारे में पूछा तो उसने काफी कम पैसों की बात कही।

4 of 5
मानवी गगरू - फोटो : सोशल मीडिया
मानवी ने उस प्रोड्यूसर से कहा कि ये बहुत कम तो उसने कहा कि वो मुझे तीन गुना ज्यादा पैसे देगा लेकिन इसके लिए मुझे कॉम्प्रोमाइज करना होगा। उन्होंने कहा कि कॉम्प्रोमाइज जैसे शब्द मैं 7-8 साल बाद सुन रही थी। प्रोड्यूसर की बात पर मानवी को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने उसे चिल्लाते हुए कहा फोन रखो, तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मानवी गगरू - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मानवी ने 2007 में शो 'धूम मचाओ धूम' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वो 'टीवीएफ ट्रिपलिंग' और 'फोर मोर शॉट्स' जैसी वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं हाल ही में मानवी, आयुष्मान खुराना की  फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान में भी नजर आईं थीं।

फेक न्यूज शेयर कर लोगों में बेचैनी पैदा कर रहे हैं सेलिब्रिटीज, लिस्ट में अमिताभ और रजनीकांत का भी नाम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें