बॉलीवुड में कई मुद्दों पर फिल्में बनाई जाती हैं, जो मनोरंजन करने के साथ ही कई बार कुछ सिखा भी जाती है। कई बार फिल्मों के मुद्दे इस तरह के होते हैं, उन्हें हर उम्र के दर्शकों को नहीं दिखाया जा सकता है। ऐसे में सेंसर बोर्ड से फिल्मों को उनके कंटेंट के आधार पर सर्टिफिकेट दिए जाते हैं। बॉलीवुड में ऐसी कई ए रेटिंग वाली फिल्में हैं, जो अपने बोल्ड सीन्स या फिर उनके कंटेंट के चलते कम लोगों ने देखी होंगी। लेकिन उनकी कहानी बढ़िया है और वह ऐसे मुद्दों पर बनी हैं, जिसकी जानकारी सबको होनी चाहिए। ऐसे में एक बार आपको ये फिल्में जरूर देखनी चाहिए। तो चलिए बताते हैं आपको ऐसी ही फिल्मों की लिस्ट….