फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kajol: काम करने के घंटों को लेकर छिड़ी बहस पर काजोल की प्रतिक्रिया, बोलीं- मैंने कभी 20-30 घंटे काम नहीं किया

Sat, 14 Jun 2025 07:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kajol Work Hours Debate: अभिनेत्री काजोल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मां' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच हाल ही में उन्होंने इंडस्ट्री में काम के घंटों को लेकर चली बहस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
1 of 5
काजोल - फोटो : वीडियो ग्रैब
दीपिका पादुकोण के फिल्म 'स्पिरिट' छोड़ने के बाद एक नई बहस शुरू हुई है। बहस काम करने के निर्धारित घंटों को लेकर है। दरअसल, कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसे दावे किए गए कि दीपिका ने 'स्पिरिट' के निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा के सामने शर्त रखी कि वे आठ घंटे की शिफ्ट ही करेंगी। साथ ही तगड़ी फीस भी रखी। उनकी शर्तों पर सहमति न बनने के बाद दीपिका ने फिल्म छोड़ दी। तब से इस विषय पर लगातार चर्चा हो रही है। नेहा धूपिया से मणिरत्नम तक तमाम सेलेब्स ने दीपिका का समर्थन भी किया है। हाल ही में काजोल ने इस मसले पर प्रतक्रिया दी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
'एक वक्त में सिर्फ एक फिल्म की'
अभिनेत्री काजोल का कहना है कि 1990 के दशक में अभिनय शुरू करने के बाद से ही कामकाज और लाइफ के बीच बैलेंस बनाना उनके लिए प्राथमिकता रही है। इस कड़ी में परिवार और इंडस्ट्री में निर्माताओं से मिले सहयोग से उनका सफर काफी आसान हो गया। काजोल ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा, 'कुछ लोग जो एक वक्त में सिर्फ एक ही फिल्म करते थे, मैं उन्हीं कुछ लोगों में शामिल थी। मैंने एक ही समय में चार फिल्में नहीं कीं, जैसे कई अन्य कलाकार करते हैं'।
विज्ञापन

3 of 5
काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
बोलीं- 'मां ने भी साथ दिया'
काजोल ने आगे कहा, 'मैं पहले एक फिल्म खत्म करती थी, उसके बाद फिर दूसरी शुरू करती। मैं 20 या 30 घंटे काम नहीं करती थी। मैं हमेशा से बहुत स्पष्ट थी कि हम केवल एक निश्चित समय तक ही काम करेंगे और मेरी मां ने भी इसमें मेरा पूरा साथ दिया'।

4 of 5
काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम @kajol
बेटी नीसा के जन्म के बाद अजय देवगन से की चर्चा 
काजोल ने आगे कहा कि पहली संतान बेटी नीसा के जन्म के बाद पति व एक्टर अजव देवगन के साथ भी उनकी यही चर्चा हुई थी। काजोल ने कहा, 'मुझे याद है कि इस बारे में चर्चा हुई थी, और मुझे लगता है कि ज्यादातर निर्माता इतने ठीक-ठाक हैं कि वे भी इस बारे में सहयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मां - फोटो : यूट्यूब
जरूरत पड़ने पर सेट से जल्दी जाने की अनुमति मिली
काजोल ने अपने पिछले अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि जब भी उन्हें पर्सनल फ्रंट पर चुनौतियों का सामना करना पड़ा, तो उनकी फिल्मों के निर्माता काफी सहयोगी और समझदार रहे। जरूरत पड़ने पर उन्हें सेट से जल्दी जाने की अनुमति दी गई। काजोल के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म 'मां' एक हॉरर थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म 27 जून को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें