फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेश भट्ट पर आरोप लगाने वालीं अभिनेत्री करेंगी जबरदस्त खुलासा, पति ने जारी किया ये बयान

Mon, 26 Oct 2020 12:45 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
लवीना लोध - फोटो : इंस्टाग्राम-luvienalodh
फिल्म निर्माता और निर्देशक महेश भट्ट और उनके भाई मुकेश भट्ट पर खुद को प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगाने वालीं अभिनेत्री लवीना लोध सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली हैं। आशंका जताई जा रही है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में लवीना महेश और मुकेश के बारे में कुछ बड़े खुलासे करेंगी। दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करके लवीना ने अपने पूर्व पति सुमित सभरवाल पर भी संगीन आरोप लगाए हैं। हालांकि, सुमित ने एक प्रेस नोट जारी करके लवीना के लगाए सभी इल्जामों को बेबुनियाद बताया।
विज्ञापन

2 of 5
महेश भट्ट - फोटो : फाइल
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद महेश भट्ट पहले से ही वंशवाद और गुटबाजी के इल्जामों को झेलते रहे हैं। अब उनके भांजे सुमित सभरवाल की पूर्व पत्नी लवीना ने महेश और मुकेश दोनों पर आरोप लगाए हैं कि ये दोनों इस फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े डॉन हैं। इनकी वजह से बहुत से कलाकारों की जिंदगियां बर्बाद हो गई हैं। लवीना का आरोप है कि महेश किसी कलाकार से बिगड़ जाने पर पीछे से फोन करते हैं और उसे इंडस्ट्री से मिलने वाले काम के लिए मोहताज कर देते हैं। महेश इस इंडस्ट्री के सबसे बड़े डॉन हैं।
विज्ञापन

3 of 5
लवीना लोध - फोटो : इंस्टाग्राम-luvienalodh
यह सारे खुलासे तो लवीना पहले ही कर चुकी हैं। अब वह सोमवार को दोपहर तीन बजे मुंबई में ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही हैं जिसमें वह अपने पूर्व पति सुमित और महेश भट्ट के खिलाफ कुछ सनसनीखेज खुलासे करेंगी। इस दौरान लवीना के साथ उनके वकील प्रशांत पांडे भी मौजूद रहेंगे।

4 of 5
लवीना लोध - फोटो : इंस्टाग्राम-luvienalodh
लवीना ने अपने पूर्व पति सुमित सभरवाल पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। लवीना के अनुसार सुमित फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स का कारोबार करते हैं। वह अमायरा दस्तूर, सपना पब्बी जैसी अभिनेत्रियों को ड्रग्स देते हैं। साथ ही वह फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशकों को लड़कियों की तस्वीरें भी भेजते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लुवीना लोध - फोटो : इंस्टाग्राम-luvienalodh
लवीना का आरोप रहा है कि सुमित फिल्म इंडस्ट्री में बड़े-बड़े लोगों को लड़कियां भी सप्लाई करते हैं। हालांकि, लवीना के इन आरोपों का उनके पति सुमित ने खंडन किया है। सुमित के वकील फैज मर्चेंट की तरफ से जारी किए गए एक प्रेस नोट में कहा गया है कि सुमित अपनी पूर्व पत्नी लवीना की तरफ से लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद ठहराते हैं। इस बयान के मुताबिक सुमित का रिश्ता भट्ट भाइयों से मालिक और कर्मचारी भर का रहा है और वह उनके रिश्तेदार नहीं है। लवीना के आरोपों पर सुमित ने जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई करने की भी धमकी दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें