सोनू सूद
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दरअसल, रविवार को सोनू सूद ने एक ट्विटर यूजर के बेटे की हार्ट सर्जरी के लिए मदद का हाथ बढ़ाया। स्नेहल मिसाल नाम के यूजर ने लिखा कि ‘हाय सोनू सर, मेरा बेटा पल्मनरी स्टेनोसिस (Pulmonary Stenosis) से प्रभावित है। उसके शरीर में ऑक्सीजन लेवल की कमी है। ऐसे में डॉक्टरों ने जल्द से जल्द उसके ओपन हार्ट सर्जरी के लिए कहा है। कृपया इस मुश्किल घड़ी में मदद करें।‘