फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lust Stories 2: काजोल ने बताई मॉडर्न प्यार की परिभाषा, बोलीं- अब शाश्वत प्रेम कहानियों पर किसी को यकीन नहीं

Wed, 28 Jun 2023 11:34 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
काजोल - फोटो : social media
समय के साथ हर चीज में बदलाव होता है। सिनेमा भी इस मामले में अपवाद नहीं है। हालांकि, किसी भी मुद्दे और उससे जुड़े दृश्यों को दिखाने की फिल्मों में अपनी सीमाएं होती हैं। सेंसर बोर्ड का अंकुश होता है। लेकिन, ओटीटी प्लेटफॉर्म के मामले में ऐसा नहीं है। इस प्लेटफॉर्म की आमद के बाद उन तमाम मुद्दों पर भी बात किए जाने की पहल हुई है, जिन पर मुख्यधारा का सिनेमा शायद झिझकता रहा है। इनमें लस्ट और फीमेल प्लेजर जैसे विषय शामिल हैं। इस बारे में हाल ही में अभिनेत्री काजोल ने खुलकर बात की।
विज्ञापन

2 of 5
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल। - फोटो : संवाद
अभिनेत्री काजोल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 2' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 29 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। काजोल के अलावा फिल्म में विजय वर्मा, तमन्ना भाटिया, नीना गुप्ता और कुमुद मिश्रा जैसे सितारे भी शामिल हैं। इस फिल्म के बहाने काजोल हाल ही में सिनेमा में बदलाव पर बात करती नजर आईं। एक्ट्रेस का कहना है कि अब इंडस्ट्री में प्यार और लस्ट से जुड़ी कहांनियां दिखाई जा रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्लाजो-टॉप में काजोल - फोटो : instagram
काजोल का कहना है कि सिनेमा में पहले के मुकाबले काफी बदलाव हुआ है। इस कड़ी में फीमेल प्लेजर पर भी बात की जा रही है। एक इंटरव्यू के दौरान काजोल ने कहा, 'फीमेल प्लेजर जिंदगी का एक सामान्य हिस्सा है। इसे भी खाने-पीने जितने सामान्य तरीके से लिया जाना चाहिए।' एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'हमारे समाज में एक वक्त ऐसा था जब इस मामले में लोग काफी खुली सोच रखा करते थे। यह हमारे प्राचीन ग्रंथों और शिक्षा का हिस्सा था। लेकिन, बाद में हमने इससे खुद को दूर कर लिया। लेकिन, यह हमारी जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।'
Jawan Teaser: जवान के मेकर्स ने किया टीजर की रिलीज डेट का खुलासा, होश उड़ाएगा शाहरुख खान का नया अवतार

4 of 5
काजोल - फोटो : social media
काजोल ने आगे कहा, 'इसे सामान्य तरह से लिए जाने की जरूरत है। बिल्कुल उसी तरह जिस तरह हम खाने और पानी को लेते हैं। फीमेल प्लेजर जैसे मसले को नजरअंदाज करने के बजाय इस पर बातचीत की जाए, यह सवाल है। इसके बारे में बात न करने की कोशिश मेरे ख्याल से इस मसले पर और ज्यादा अटेंशन दिए जाने और फोकस करने की वजह है'। काजोल का कहना है कि हम इस मामले में एक कदम आगे बढ़े हैं और 'लस्ट स्टोरीज' जैसी फिल्में बनाने का फैसला लिया। एक्ट्रेस के मुताबिक, 'मेरे ख्याल से सिनेमा समाज की झलक पेश करता है। आज के वक्त में प्यार को जिस भाषा में परिभाषित किया जाता है, फिल्मों में भी वही बात बोले जाने की कोशिश हो रही है। '
Ek Tha Joker: भोजपुरी फिल्म ‘एक था जोकर' का दूसरा लुक हुआ रिलीज, अनोखे गेटअप में नजर आए यह सुपरस्टार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काजोल - फोटो : social media
काजोल ने आज के दौर में बदली प्यार की परिभाषा पर भी बात की। एक्ट्रेस ने कहा, 'जहां तक शाश्वत प्रेम कहानियों का सवाल है तो मुझे नहीं लगता कि कोई इन पर यकीन करता है। आज के वक्त में कोई किसी के लिए नहीं मरना चाहता। अब शाश्वत प्रेम कहानियों में भी किसी का यकीन नहीं है। अब अगर किसी की जिंदगी में अगर आप नहीं हैं तो कोई और होगा। लोग अब कई सोलमेट पर यकीन करते हैं। इसलिए, हमने जो कहानियां बनाई हैं, वह पूरी तरह अलग तरीके से बनाई गई हैं। वह मॉडर्न रिलेशनशिप और दोस्ती पर ज्यादा आधारित हैं।
Karan Johar: 'तुम क्या मिले' गाने के जरिए करण जौहर ने दी यश चोपड़ा को श्रद्धांजलि, भावुक नोट साझा कर कही यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें