फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Alia: 'शादी कर ली तूने?...', आलिया भट्ट संग विजय वर्मा की वेडिंग तस्वीर देख दंग रह गई थीं एक्टर की मां

Fri, 16 Jun 2023 09:42 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विजय वर्मा के घर की दीवार पर उनका आलिया भट्ट संग वेडिंग फोटो लगा है। इस तस्वीर पर एक्टर ने मां के रिएक्शन को साझा कर हर किसी को दंग कर दिया है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज 'दहाड़' के सक्सेस को भुना रहे हैं। इसके साथ ही वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। लंबे समय से आ रही तमन्ना भाटिया को डेट करने की खबरों पर विजय ने पक्की मुहर लगा दी है। यह जोड़ी अब जल्द ही 'लस्ट स्टोरीज 2' में अपनी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीतने वाली है। इसी कड़ी में विजय ने हालिया इंटरव्यू में अपनी मां के एक किस्से को साझा किया है, जब उन्हें लगा था कि एक्टर ने आलिया भट्ट संग शादी कर ली है। 
विज्ञापन

2 of 5
विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विजय वर्मा ने अपने हालिया इंटरव्यू में इंटरव्यूअर को अपने मुंबई स्थित सी फेसिंग घर का दौरा करवाया। साथ ही घर के उस फेवरेट कॉर्नर को भी दिखाया, जहां उन्होंने फैंस से मिले गिफ्ट्स को सजाकर रखा है। इन गिफ्ट्स और फोटो में विजय और आलिया की एक वेडिंग तस्वीर थी। यह फोटो फिल्म 'डार्लिंग्स' के सेट का था, जिसे दिखाते हुए विजय ने बताया कि पहली दफा इसे देखकर उनकी मां काफी डर गई थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विजय वर्मा ने कहा, 'यह डार्लिंग्स के सेट से मेरी और आलिया भट्ट की वेडिंग तस्वीर है। यह फोटोशॉप्ड है, हमने यह शूट नहीं किया था। मेरी मां यह तस्वीर देखकर डर गई थीं। उन्होंने कहा- शादी कर ली तूने?' 

Thalapathy Vijay: 'लियो' से थलपति विजय का नया लुक जारी, मुंह में सिगरेट दबा हवा में पिस्तौल लहराते आए नजर

4 of 5
विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विजय वर्मा ने इंटरव्यू में आलिया भट्ट संग काम करने के अनुभव को भी साझा किया। एक्टर ने कहा, 'उनके साथ काम करना बहुत ही सहज था। वह बहुत ही समझदार और प्रोफेशनल हैं। वह ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो एक चीज दोबारा नहीं करतीं। वह कुछ नया लेकर आती हैं। वह बहुत अच्छी हैं।'

Manav Kaul: कामयाबी मिलने के बाद भी 1 BHK फ्लैट में क्यों रहते हैं मानव कौल? सुशांत को याद कर कह दी यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विजय वर्मा के रियल लाइफ प्यार की बात करें तो, वह एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ रिश्ते में हैं। दोनों ने मिलकर अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। साथ ही यह साझा किया है कि दोनों का प्यार 'लस्ट स्टोरीज 2' की शूटिंग के दौरान परवान चढ़ा, जो जल्द ही रिलीज होने वाली है। 'लस्ट स्टोरीज 2' के लिए तमन्ना भाटिया ने अपनी 18 साल पुरानी नो-किसिंग पॉलिसी भी तोड़ दी है। मूवी में दोनों पर कई किसिंग सीन फिल्माए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें