फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लुका छुपी' खेलकर कार्तिक आर्यन ने 'सोनचिड़िया' की बढ़ा दी मुश्किलें, 3 दिन में कलेक्शन रहा इतना

Mon, 04 Mar 2019 08:39 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
luka chuppi, sonchiriya - फोटो : social media
छोटे शहर की कहानी पर आधारित लुका छुपी को दर्शकों ने शानदार रिस्पॉन्स दिया है। ओपनिंग डे पर फिल्म के कई रिकॉर्ड तोड़ने के बाद वीकेंड में भी इसकी अच्छी कमाई का अनुमान लगाया जा रहा था। बॉक्स ऑफिस पर टोटल धमाल ने पहले से ही धमाल मचा रखा था, साथ ही इस शुक्रवार सोनचिड़िया रिलीज हुई लेकिन उससे लुका छुपी के कलेक्शन पर कोई असर नहीं पड़ा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
luka chuppi - फोटो : youtube
लुका छुपी ने पहले दिन शुक्रवार को 8.01 करोड़ और दूसरे दिन शनिवार को 10.08 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म ने जो रफ्तार पकड़ रखी है उसके बाद माना जा रहा है रविवार को फिल्म 12-14 करोड़ जुटाने में कामयाब हो जाएगी। इस तरह फिल्म पहले वीकेंड में 30 करोड़ कमाने में सफल रही, हालांकि अभी रविवार के आधिकारिक आंकड़ों का इंतजार है।
विज्ञापन

3 of 5
Luka Chuppi - फोटो : instagram
फिल्म को माउथ ऑफ पब्लिसिटी का भी पूरा फायदा मिलने की उम्मीद है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को देश में कुल 2000 स्क्रीन मिले हैं। लिव इन रिलेशनशिप पर आधारित ये फिल्म रोमांटिक कॉमेडी है। कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म में कृति सेनन, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और विनय पाठक की मुख्य भूमिका है।

4 of 5
sonchiriya
लुका छुपी के साथ रिलीज हुई सोनचिड़िया की बात करें तो पहले दिन ही इसकी धीमी शुरुआत हुई। वीकेंड पर भी इसे कोई अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक, 'शनिवार को थोड़ी बढ़ोत्तरी देखने को मिली। शुक्रवार को फिल्म ने 1.20 करोड़ और शनिवार को 1.50 करोड़ का बिजनेस किया है। दो दिन में इस तरह फिल्म ने कुल 2.70 करोड़ कमा लिए हैं।' अनुमान है रविवार को सोनचिड़िया का बिजनेस 1.50 से 2 करोड़ के बीच ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonchiriya - फोटो : social media
इश्किया और उड़ता पंजाब जैसी फिल्में बनाने वाले अभिषेक चौबे ने सोनचिड़िया का निर्देशन किया है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, मनोज बाजपेयी, भूमि पेडनेकर और रणवीर शौरी की मुख्य भूमिका है। सोनचिड़िया के कलेक्शन में कमी की एक वजह ये भी है कि इसे रिलीजिंग स्क्रीन भी कम मिले हैं। देश में इसे केेवल 720 स्क्रीन तो वहीं ओवरसीज में ये 220 स्क्रीन पर रिलीज की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें