फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loveyapa OTT Release: क्या ओटीटी पर चल पाएगा खुशी और जुनैद की 'लवयापा' का जादू, इस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

Tue, 01 Apr 2025 09:06 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Junaid Khan Khushi Kapoor Film Loveyapa जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म 'लवयापा' अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है। जानिए कब घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे आमिर खान के बेटे और श्रीदेवी की बेटी खुशी की फिल्म।
 
विज्ञापन
1 of 5
ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार लवयापा - फोटो : इंस्टाग्राम@khushikapoor
मिस्टर परफेक्शनिस्ट बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने फिल्म 'महाराज' से अपना ओटीटी डेब्यू किया था। वहीं उनकी फिल्म 'लवयापा'स सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब ओटीटी पर प्रीमियर के लिए तैयार है। इस फिल्म में पहली बार जुनैद के साथ खुशी कपूर की जोड़ी नजर आई। हालांकि, सिनेमाघरों में यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन निर्माताओं को इसकी ओटीटी रिलीज से काफी उम्मीदें हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
जानिए कब देख सकेंगे ओटीटी पर लवयापा - फोटो : इंस्टाग्राम@khushikapoor
जुनैद खान और खुशी कपूर ने फिल्म 'लवयापा' में पहली बार एक साथ काम किया। यह एक रोमांटिक फिल्म है। अब यह फिल्म अपनी ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है। 'लवयापा' अभिनेता-निर्देशक प्रदीप रंगनाथन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'लव टुडे' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है।
 
विज्ञापन

3 of 5
'लवयापा' एक रोमांटिक फिल्म है - फोटो : इंस्टाग्राम@khushikapoor
फिल्म 'लवयापा' खास तौर पर वैलेंटाइन डे के पहले दिन यानी 7 फरवरी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 123 डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, 69 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महज 9.60 करोड़ रुपये ही बटोर पाई। अब निर्माताओं को इसकी ओटीटी रिलीज से काफी उम्मीदें हैं।
 

4 of 5
इस फिल्म में पहली बार साथ नजर आई जुनैद-खुशी की जोड़ी - फोटो : इंस्टाग्राम@khushikapoor
7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज के करीब दो महीने बाद अब 'लवयापा' 4 अप्रैल को अपने ओटीटी पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
4 अप्रैल को ओटीटी पर होगी रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम@khushikapoor
फिल्म 'लवयापा' का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया था। इस फिल्म का निर्माण एजीएस एंटरटेनमेंट और फैंटम स्टूडियो ने मिलकर किया था। फिल्म में जुनैद खान और खुशी कपूर के अलावा आशुतोष राणा, ग्रुशा कपूर, कीकू शारदा, आदित्य कुलश्रेष्ठ ने अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें