फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना छिपा रहीं अपना रिलेशनशिप, ये सितारे भी खुलकर अपने प्यार को नहीं करते स्वीकार

Tue, 01 Apr 2025 08:56 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी, स्टार किड्स रिलेशनशिप में होने के बावजूद उसे खुलकर स्वीकार नहीं करते हैं। जानिए, इन दिनों कौन सा सेलिब्रिटी इश्क फरमा रहा है लेकिन अपने रिश्ते को अभी तक खुलकर स्वीकार नहीं किया है।  

विज्ञापन
1 of 7
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
हाल ही में ‘सिकंदर’ फिल्म की हीरोइन रश्मिका मंदाना को रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा के साथ कॉफी डेट पर देखा गया। लेकिन मीडिया को देखते ही ये दोनों अलग-अलग रास्ते से बाहर आए। इस तरह रिलेशनशिप में होने के बावजूद रश्मिका मंदाना अपने रिश्ते को लोगों से, फैंस से छुपा कर रखना चाहती हैं। रश्मिका मंदाना ही नहीं कई और सेलिब्रिटीज भी ऐसा करते हैं। जानिए, इस लिस्ट में कौन-कौन सा एक्टर, एक्ट्रेस शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 7
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर भी रिलेशनशिप में हैं, उनकी जिंदगी में भी प्यार ने दस्तक दी है। कुछ दिन पहले एक शादी के फंंक्शन में श्रद्धा कपूर को रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ देखा गया। साथ ही वह अपने फोन के वॉलपेपर पर भी रूमर्ड बॉयफ्रेंड की फोटो लगाती हैं। इन सब बातों के बावजूद श्रद्धा कपूर ने अब तक अपने रिलेशनशिप में होने की बात को खुलकर स्वीकार नहीं किया है। 

 

विज्ञापन

3 of 7
सुहाना खान - फोटो : इंस्टाग्राम@suhanakhan2

सुहाना खान
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का नाम भी पिछले साल से अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ जोड़ा जा रहा है। कई बार इन्हें साथ देखा जाता है। दोस्तों संग पिछले दिनों इन्हें एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में साथ देखा गया। अब तक इस जोड़े ने भी खुलकर स्वीकार नहीं किया है वे डेट कर रहे हैं। 

4 of 7
खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@khushikapoor

खुशी कपूर
श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर का नाम भी एक नए एक्टर वेदांग रैना के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों ने फिल्म ‘आर्चीज’ में साथ काम किया था। वेदांग को कई बार खुशी के घर में होने वाले इवेंट्स, फैमिली फंक्शन में भी देखा जाता है। लेकिन अब तक अपने रिश्ते पर खुशी कपूर ने खुलकर बात नहीं की है। 

ये खबर भी पढ़ें: Nadaaniyan: 'नादानियां' का बीटीएस वीडियो आया सामने, दिखी इब्राहिम-खुशी कपूर की मस्ती, फैंस ने दी प्रतिक्रिया 
विज्ञापन

5 of 7
इब्राहिम अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iakpataudi

इब्राहिम अली खान
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया है। हाल ही में ओटीटी पर उनकी पहली फिल्म ‘नादानियां’ रिलीज हुई। लेकिन करियर शुरू होने से पहले इब्राहिम अली खान अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में आए। उनका नाम टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी के साथ जोड़ा गया। दरअसल, दोनों को विदेश में वैकेशन करते हुए देखा गया। जहां तक रिश्ते को स्वीकार करने का सवाल है तो इब्राहिम और पलक ने इस पर चुप्पी साध रखी है।  

ये खबर भी पढ़ें: AI in Bollywood: गानों के बाद अब संवादों के लिए एआई का इस्तेमाल, स्टार किड्स के हिंदी उच्चारण को लेकर उठे सवाल 
विज्ञापन

6 of 7
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम@tripti_dimri

तृप्ति डिमरी
तृप्ति डिमरी को भी अकसर सैम मर्चेंट के साथ वैकेशन मनाते देखा जाता है। लेकिन साथ में कभी ये दोनों वैकेशन की फोटो साझा नहीं करते हैं। इसके बजाय वे वैकेशन की एक जैसी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर अलग-अलग समय पर पोस्ट करते हैं। इस तरह ये रिश्ते में होने के बावजूद इसे दुनिया से छिपाकर रखना चाहते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @saraalikhan95
सारा अली खान
सारा अली खान का नाम भी इन दिनों एक्टर अर्जुन सिंह बाजवा से जोड़ा जा रहा है। हाल ही में अर्जुन ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह अपने काम पर फोकस करना चाहते हैं बाकी उनके बारे में क्या बातें होती हैं, इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। अर्जुन सिंह बाजवा एक राजनीतिक परिवार से भी संबंध रखते हैं। सारा और अर्जुन को कुछ दिन पहले साथ में वैकेशन करते देखा गया था।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें