लिखा- जल्द आपके दिलों तक...
खुशी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर की है। इसके साथ लिखा है, 'वह ग्रिड तक पहुंच गया, जल्द ही आपके दिलों तक पहुंचेगा'। खुशी ने एक ब्लैक एंड व्हाइट मिरर सेल्फी शेयर की है। इसमें वे मिस्ट्री मैन को गले लगाकर अपना मोबाइल देखते हुए मुस्कुरा रही हैं। इस फोटो को देखते ही यूजर्स उनसे मिस्ट्री मैन के बारे में पूछ रहे हैं।
इब्राहिम अली खान या वेदांग रैना?
खुशी के फैंस उनसे पूछ रहे हैं कि साथ में कौन हैं? कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'वेदांग रैना हैं या इब्राहिम अली खान'? वहीं, कुछ लिख रहे हैं कि क्या खुशी की लाइफ में प्यार की एंट्री हो गई है? यूजर्स इब्राहिम अली खान का नाम इसलिए ले रहे हैं, क्योंकि खुशी के साथ वह फिल्म 'नादानियां' कर रहे हैं। यह फिल्म करण जौहर के धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही है। वहीं, वेदांग रैना के साथ खुशी कपूर डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
Dabba Cartel Teaser: 'डब्बा कार्टेल' का टीजर हुआ रिलीज, फरहान अख्तर की 'ड्रग माफिया' बनीं दिखीं शबाना आजमी
कब रिलीज होगी 'लवयापा'
खुशी और इब्राहिम की 'नादानियां' इसी साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें सुनील शेट्टी और दीया मिर्जा भी नजर आएंगे। बात करें फिल्म 'लवयापा' की तो यह फिल्म 07 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी फिल्म में इसमें आशुतोष राणा, कीकू शारदा और कुंज आनंद जैसे सितारे भी हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
Shahid Kapoor: तीन फिल्में फ्लॉप होने पर डिप्रेशन से जूझे शाहिद, यह फिल्म हिट हुई तो आध्यात्म का रास्ता सूझा