फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Junaid Khan: फिल्म ‘लवयापा’ में एक्टिंग करने को लेकर डाउट में रहे जुनैद, फिर कैसे हुए राजी, जानिए?

Wed, 05 Feb 2025 10:26 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जल्द ही जुनैद खान की फिल्म ‘लवयापा’ रिलीज होगी। इस फिल्म में वह जेनरेशन जी (Gen Z) से जुड़ा किरदार निभा रहे हैं। हाल ही में जुनैद खान ने बताया कि वह इस रोल को करने के लिए डाउट में रहे। जानिए क्या था वह डाउट? 
विज्ञापन
1 of 5
जुनैद खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जुनैद खान की फिल्म ‘लवयापा’ में उनके अपोजिट खुशी कपूर नजर आ रही हैं। फिल्म की कहानी यंग जनरेशन की लव लाइफ पर है। जब इस फिल्म में जुनैद को रोल ऑफर हुआ था तो वह डाउट में थे, इसे करें या ना करें? ऐसे में उनका डाउट डायरेक्टर अद्वैत ने दूर किया? इसके बाद जुनैद ने भी फिल्म करने का मन बना लिया।



 
विज्ञापन

2 of 5
जुनैद खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पर्सनालिटी से जुड़ा है मसला 
जुनैद खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि जब उन्हें ‘लवयापा’ फिल्म ऑफर हुई तो वह सोच में पड़ गए कि क्या उन्हें यह किरदार करना चाहिए। दरअसल, फिल्म के किरदार और जुनैद की पर्सनालिटी बिल्कुल अलग हैं। ऐसे में उन्हें लगा कि वह इस किरदार के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'लवयापा' के एक सीन में जुनैद खान और खुशी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

डायरेक्टर ने दूर किया डाउट 
जुनैद खान बताते हैं कि उनका डाउट काफी समय दूर नहीं हुआ कि फिल्म ‘लवयापा’ करनी चाहिए या नहीं। इसके बावजूद भी डायरेक्टर अद्वैत चंदन और प्रोड्यूसर मधु मंटेना ने उन्हें फिल्म में साइन करने का फैसला लिया। जुनैद को लगा कि जब डायरेक्टर उन पर भराेसा कर रहे हैं तो उन्हें भी फिल्म ‘लवयापा’ करनी चाहिए।
Loveyapa Movie: 'लवयापा' की स्क्रीनिंग में छाए आमिर खान, रेखा-धर्मेंद्र से लेकर एक-एक मेहमान के साथ दिए पोज

 

4 of 5
फिल्म 'लवयापा' में खुशी कपूर के साथ जुनैद खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आमिर भी करेंगे लवयापा में कैमियो 
फिल्म ‘लवयापा’ में जुनैद खान के पिता आमिर खान भी कैमियो करने वाले हैं, ऐसी खबर है। इस तरह से जुनैद को अपने पिता के साथ पहली बार किसी फिल्म में एक्टिंग करने का मौका मिलेगा।
Khushi Kapoor: ‘लवयापा’ की रिलीज से पहले खुशी कपूर ने 'आर्चीज' को याद किया, बोलीं- एक बदलाव करने की है ख्वाहिश

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'महाराज' में जुनैद खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
महाराज से कर चुके हैं इंप्रेस 
‘लवयापा’ जुनैद खान की पहली फिल्म नहीं है, इससे पहले उनकी ओटीटी पर फिल्म ‘महाराज’ रिलीज हुई थी। हां, जुनैद की थिएटर में रिलीज होने वाली पहली फिल्म ‘लवयापा’ है। लेकिन ‘महाराज’ से वह अपने एक्टिंग दिखा चुके हैं और दर्शकों की सराहाना भी हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें