ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb
करीब तीन साल तक करते रहे संघर्ष
फिल्म 'रिफ्यूजी' से डेब्यू के बाद अभिषेक ‘तेरा जादू चल गया’, ‘ढाई अक्षर प्रेम के’,‘ओम जय जगदीश’ और ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ जैसी कई फिल्मों में नजर आए। मगर, सभी फ्लॉप रहीं। करीब तीन साल तक वे संघर्ष करते रहे। इसके बाद अभिषेक ने कई अच्छी फिल्में कीं। इनमें 'धूम', 'बंटी और बबली' और 'युवा' शामिल रहीं। फिर 'सरकार' में भी उन्हें एक अच्छा किरदार निभाने का अवसर मिला। 'गुरु' अभिषेक के करियर में मील का पत्थर साबित हुई। अभिषेक बच्चन की पिछली फिल्म 'आई वॉन्ट टू टॉक' थी। हालांकि, यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। अभिषेक को अब जल्द ही फिल्म 'हाउसफुल 5' में देखा जाएगा। निजी जिंदगी की बात करें तो अभिषेक बच्चन की शादी ऐश्वर्या राय से हुई है। कपल के एक बेटी आराध्या बच्चन है।