फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रेस 3' पर ट्रोल होने के बाद सलमान ने निकाली भड़ास, बोले- 'गंदी बातें करने वाले लोग नहीं पसंद'

Tue, 07 Aug 2018 12:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान
सलमान खान की होम प्रॉडक्शन की फिल्म 'लवरात्रि' का ट्रेलर कल रिलीज हुआ। फिल्म में सलमान के बहनोई आयुष शर्मा हैं। पिछले दिनों फिल्म 'रेस 3' की रिलीज के बाद सलमान को उनके फैंस ने जमकर ट्रोल किया था। अब फैंस को 'लवरात्रि' से बहुत उम्मीदें हैं।
विज्ञापन

2 of 4
सलमान खान
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर पहुंचे सलमान ने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। ट्रोलिंग के सवाल पर सलमान ने कहा झूठे नाम और फेक आई डी का सहारा लेकर वल्गर और अनाप-शनाप बातें करने का कॉन्सेप्ट उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं है। फेक आई डी बनाकर लोग कुछ भी लिखते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 4
सलमान खान
सलमान आगे कहते हैं, 'मुझे यह कॉन्सेप्ट ही समझ में नहीं आता है। फेक नाम और आई डी वालों को क्या उनका वह नाम नहीं पसंद, जो उनके माता-पिता ने दिया है। झूठे नाम का सहारा शायद इसलिए लेते हैं ताकि वह अनाप-शनाप लिख कर दूसरों को पुट डाउन करें।'
विज्ञापन

4 of 4
loveratri
फिल्म इस साल नवरात्रि के मौके पर रिलीज होने जा रही है। पूरी फिल्म गुजराती कल्चर पर बेस्ड है। यह एक लवस्टोरी है। खबरों की मानें तो फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी होगा। साथ ही अरबाज और सोहेल खान ने पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले किया है। फिल्म 'लवरात्रि' में सलमान के बहनोई आयुष शर्मा और वरीना हुसैन के अलावा रोनित रॉय, राम कपूर, प्राची शाह और प्रतीक गांधी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें