फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरबाज के चक्कर में मलाइका ने सलमान खान को कर दिया था इग्नोर, शादी के लिए मिले थे हजारों ऑफर

Mon, 11 Feb 2019 07:35 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस 'वेलेंटाइन वीक' पर हम आपके लिए बॉलीवुड की कुछ ऐसी लव स्टोरी लेकर आए हैं जिनके बारे में आपने बहुत कम सुना होगा। बीते रविवार हमने आपको 'शाहरुख खान और गौरी खान' की लव स्टोरी बताई थी। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं 'अरबाज खान और मलाइका' की लव स्टोरी।

मलाइका अरोड़ा कॉलेज की पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग करने लगी थीं क्योंकि वो खुद कमाना चाहती थीं। इसी दौरान उन्हें वीजे बनने का मौका मिला। वीजे में मलाइका काफी हिट हो गई क्योंकि सेक्सी अदाओं के चलते उनके लाखों फैन बन गए थे। मलाइका ने बताया था कि वीजे के तौर पर काम करने के दौरान उनके पास हजारों लव लैटर आने लगे। कोई उनसे शादी करना चाहता था तो कोई उनके खूबसूरत पैरों का बीमा करवाना चाहता था।
विज्ञापन

2 of 7
अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
जस अरोड़ा के साथ मलाइका के वीडियो को देखकर फराह खान ने मलाइका को बुलाया और उनसे छैंया छैंया गाने पर डांस करने को कहा। यह मलाइका का फिल्मी दुनिया में पहला कदम था। एक कॉफी के एड में मलाइका और अरबाज खान की मुलाकात फराह खान ने कराई थी। अरबाज को देखते ही मलाइका उनको दिल दे बैठी। दोनों ने कई साल तक डेटिंग की, इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।
विज्ञापन

3 of 7
मलाइका अरोड़ा खान अरबाज खान
एक प्रोग्राम के दौरान मलाइका और उनकी बहन सलीम खान की फैमिली से मिली। जहां अमृता सलमान खान को देखकर उनकी दीवानी हो गई थीं वहीं मलाइका ने सलमान को देखा तक नहीं और वो बस अरबाज खान को निहारती रहीं। अमृता ने उनसे कहा कि वो देखो सलमान खान, तब मलाइका ने कहा...सलमान नहीं वहां देखो (अरबाज की तरफ इशारा करके)...मलाइका ने कहा कि ये लड़का बिलकुल मेरे टाइप का है।

4 of 7
मलाइका अरोड़ा खान अरबाज खान
यहीं से दोनों के रिलेशनशिप की शुरूआत हुई। पांच साल तक मलाइका और अरबाज एक-दूसर को डेट करते रहे और फिर शादी के बंधन में बंध गए। वैसे आपको जानकर हैरानी होगी कि शादी के लिए मलाइका ने अरबाज को प्रपोज किया था जबकि आमतौर पर लड़का लड़की को शादी के प्रपोज करता है।
विज्ञापन

5 of 7
मलाइका अरोड़ा खान अरबाज खान
इसका खुलासा मलाइका ने एक इंटरव्यू में भी किया, 'हम दोनों पहली नजर में ही एक-दूसरे के दीवाने हो गए थे और प्यार करने लगे थे। लेकिन शादी के लिए मैंने ही अरबाज को प्रपोज किया। अरबाज ने मुझसे शादी के लिए प्रपोज नहीं किया था।' 12 दिसंबर 1998 को मलाइका और अरबाज ने पहले चर्च में शादी की और फिर निकाह किया। शादी के करीब चार साल बाद मलाइका ने बेटे अरहान को जन्म दिया।
विज्ञापन

6 of 7
अरबाज खान मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरबाज को काफी रोमांटिक मानती थीं। दोनों एक-दूसरे पर जान छिड़कते थे। अक्सर अरबाज मलाइका से कहते भी थे 'बेबी हम दोनों साथ में बूढ़े हो रहे हैं।' यह सुनकर मलाइका भी कुछ इसी तरह के सपने देखती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मलाइका अरोड़ा खान अरबाज खान
अरबाज और मलाइका की जोड़ी को लोग खूब पसंद कर रहे थे। दोनों की जिंदगी में सब ठीक चल रहा था, लेकिन साल 2016 में अचानक मलाइका का नाम एक्टर अर्जुन कपूर से जुड़ने लगा। दोनों को कई जगहों पर एक साथ देखा गया। वहीं अरबाज की अफेयर की कई बातें सामने आईं। 2017 में मलाइका और अरबाज ने तलाक ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें